लाइव न्यूज़ :

राजीव गांधी अस्पताल में 11 जनवरी से शुरू होंगी ओपीडी सेवाएं: अधिकारी

By भाषा | Updated: January 7, 2021 17:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जनवरी दिल्ली सरकार के राजीव गांधी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल (आरजीएसएसएच) में 11 जनवरी से बहिरग रोगी विभाग (ओपीडी) की सेवाएं बहाल करने की योजना है।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि 640 बेड वाला आरजीएसएसएच हाल तक कोरोना वायरस के लिए समर्पित अस्पताल था और इसे छह अन्य सरकारी अस्पतालों के साथ आंशिक कोविड-19 अस्पताल में बदला गया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, " दिल्ली में कोविड की स्थिति में सुधार हुआ है और आंशिक कोविड अस्पताल बनाए जाने के बाद, हमने ओपीडी सेवाएं बहाल करने का भी निर्णय किया है। यह सोमवार से फिर से शुरू हो जाएंगी।"

यह कदम लोगों के बड़ी राहत लेकर आया है, खासकर, पूर्वी दिल्ली के निवासियों के लिए जहां यह अस्पताल स्थित है।

अधिकारियों ने बताया कि मध्य दिल्ली में दो हजार बेड के लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल (एलएनजेपी) में सोमवार से ओपीडी सेवाएं बहाल हो चुकी हैं।

अधिकारी ने बताया कि एलएनजेपी में चिकित्सा, सर्जरी, बाल और प्रसूति की ओपीडी सेवाएं शुरू कर दी गई हैं लेकिन प्रत्येक विभाग में 50 मरीजों को ही दिखाया जा सकता है।

कोविड-19 प्रकोप के बाद एलएनजेपी और आरजीएसएसएच अस्पतालों को कोरोना वायरस केंद्र में तब्दील कर दिया गया था।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिसंबर में कहा था कि एलएनजेपी अस्पताल ने 10,000 से ज्यादा कोरोना वायरस के मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो