लाइव न्यूज़ :

ओपी राजभर के बेटे ने लगाया वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं पर प्रचार के लिए पैसे मांगने का आरोप, सपा नेताओं ने किया पलटवार, बोले- सपाईयों को सुभासपा नहीं दे रही है भाव

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 21, 2022 09:36 IST

शिवपुर सीट पर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। वो योगी सरकार के मंत्री अनिल राजभर को चुनौती दे रहे हैं लेकिन सपा-सुभासपा के आपसी टकराव के कारण चिरईगांव में खुले पार्टी के केंद्रीय चुनावी दफ्तर में ताला गया है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवपुर विधानसभा सीट से सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर के बेटे अरविंद राजभर प्रत्याशी हैं अरविंद राजभर इस सीट पर योगी सरकार के मंत्री अनिल राजभर को चुनौती दे रहे हैंलेकिन सपा-सुभासपा के आपसी कलह में चिरईगांव के चुनावी दफ्तर पर ताला लटक गया है

वाराणसी: यूपी इलेक्शन में समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बीच दरार पड़ने की खबरे सामने आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक वाराणसी के शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के चि‍रईगांव इलाके में सपा-सुभासपा गठबंधन के प्रत्‍याशी अरविंद राजभर के चुनावी कार्यालय में खुलने के दो दिन बाद ही ताले लटक गये।

शिवपुर विधानसभा सीट से सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर सपा-सुभासपा गठबंधन के प्रत्याशी हैं और इस सीट पर वो योगी सरकार के मंत्री अनिल राजभर को चुनौती दे रहे हैं। लेकिन उनकी चुनौती में उस समय पलीता लगता हुआ दिखाई दिया जब 18 फरवरी को चिरईगांव के गोला सिंहपुर में खोले गये सुभासपा के केंद्रीय चुनावी दफ्तर को दो दिन के बाद बंद कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि जब सुभसपा का केंद्रीय कार्यालय खुला था तो उस वक्त गठबंधन के प्रत्याशी अरविंद राजभर, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव, वरिष्ठ सपा नेता राधाकृष्ण उर्फ संजय यादव के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

दोनों दलों के प्रतिनिधियों ने उस समय मीडिया से कहा गया था कि शिवपुर विधानसभा के चुनाव में सुभासपा का यही कमांड सेंटर होगा और इसी कार्यालय से पूरे चुनाव का संचालन होगा लेकिन मजह दो दिनों के बाद कमांड सेंटर पर सुभासपा पदाधिकारियों ने खुद ही ताले जड़ दिये।

दोनों पार्टियों के बीच चल रही भीतरखाने चर्चा के मुताबिक सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर के बेटे ने समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से शिकायत की है कि शिवपुर में सपाई उनका किसी भी तरह से चुनावी सहयोग नहीं कर रहे हैं।

इसके अलावा सुभासपा की ओर से यह आरोप भी लगाया जा रहा है कि चिरईगांव के केंद्रीय कार्यालय पर पहुंचकर सपा के कार्यकर्ता चुनाव प्रचार के बदले पैसे मांग रहे हैं और चुनावी प्रचार में किसी प्रकार का कोई सहयोग नहीं कर रहे हैं।

खबरों के मुताबिक शिकायत के बाद सपा के शीर्ष नेतृत्व तुरंत वाराणसी के सपा अध्यक्ष को टेलिफोन किया गया और सख्त लहजे में कहा गया कि वाराणसी के सपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ईमानदारी से सुभासपा प्रत्याशी अरविंद राजभर का पूरा सहयोग करें। इसके साथ ही सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव को यह भी कहा गया कि वो अरविंद राजभर के साथ बैठक करके मामले को जल्द सुलझा लें। 

वहीं इस मामले में वाराणसी के सपा नेताओं का कहना है कि अरविंद राजभर और उनकी पार्टी सुभासपा चुनाव प्रचार में सपाइयों की घोर उपेक्षा कर रहे हैं। जिससे सपा कार्यकर्ता खासे आहत हैं।

सपा नेताओं का आरोप है कि क्षेत्र में प्रचार के लिए सुभासपा की ओर से तय की जा रही रणनीति में पार्टी पदाधिकारियों को शामिल नहीं किया जाता है और न की इस मामले में कोई जानकारी मुहैया कराई जाती है। इस कारण से सपा कार्यकर्ता स्वयं को असहाय महसूस कर रहे हैं। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022वाराणसीसमाजवादी पार्टीओम प्रकाश राजभर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह