लाइव न्यूज़ :

अखिलेश अपने चाचा को नहीं सम्भाल पाए, मुझे क्या सम्भालेंगे : राजभर

By भाषा | Updated: July 24, 2022 21:41 IST

राजभर ने कहा कि यादव अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव और भाभी अपर्णा यादव तक को नहीं संभाल पाए, तो हमें कहां से संभालेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देराजभर का आरोप- अखिलेश अपने आगे किसी की नहीं सुनतेबसपा से गठबंधन की करने की बात जाहिर कर चुके हैं राजभरउन्होंने आरोप लगाय कि अखिलेश चुनाव का टिकट देने में पक्षपात करते हैं

जौनपुर: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव की दो टूक के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को कहा कि उनका सपा से गठबंधन टूट चुका है। राजभर ने कहा कि यादव अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव और भाभी अपर्णा यादव तक को नहीं संभाल पाए, तो हमें कहां से संभालेंगे। 

उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश अपने आगे किसी की नहीं सुनते। राजभर ने यहां पार्टी के युवा मोर्चा की बैठक में भाग लेने से पहले संवाददाताओं से बातचीत में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखे वार किए। सपा द्वारा गठबंधन से 'आजाद' किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा "अखिलेश यादव जब अपने चाचा शिवपाल यादव और भाभी अपर्णा यादव को नहीं संभाल सके तो हमें कहां से संभालेंगे? अखिलेश अपने आगे किसी की नहीं सुनते।" 

वातानुकूलित कमरों में बैठकर राजनीति करने को लेकर अखिलेश पर निशाना साध चुके राजभर ने कहा "उत्तर प्रदेश में एसी की राजनीति की हवा खराब हो गई है। एसी आराम करने के लिए बनाया गया था, मगर, यूपी में कुछ नेताओं को एसी की हवा रास आ गयी है।" 

गौरतलब है कि पिछले कुछ वक्त से तनातनी के बाद समाजवादी पार्टी ने अपनी आलोचना कर रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और अखिलेश के चाचा सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव को शनिवार को पत्र जारी कर कहा था कि उन्हें जहां ज्यादा सम्मान मिले वहां जाने के लिए वे आजाद हैं। 

राजभर और शिवपाल पिछले कुछ समय से सपा अध्यक्ष के खिलाफ बयान दे रहे थे। राजभर ने अब बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन का इरादा जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से लगता है कि अब बसपा से गठबंधन की बात की जाए। हालांकि इस बारे में अंतिम निर्णय पार्टी नेताओं और विधायकों की राय से ही लिया जाएगा। 

राजभर ने कहा कि मायावती अखिलेश यादव के मुकाबले क्षेत्र में ज्यादा रहती हैं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश चुनाव का टिकट देने में पक्षपात करते हैं। विधानसभा चुनाव में सुनियोजित तरीके से टिकट वितरण नहीं करने की वजह से सपा गठबंधन को पराजय का सामना करना पड़ा।

टॅग्स :ओम प्रकाश राजभरअखिलेश यादवशिवपाल यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल