लाइव न्यूज़ :

24 साल बाद सिक्किम में नया सीएम, एसकेएम नेता राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने का दावा पेश किया

By भाषा | Updated: May 25, 2019 18:27 IST

एसकेएम सूत्रों ने बताया कि उनके विधायक दल ने मुख्यमंत्री के मुद्दे पर फैसले लेने का जिम्मा गोले को सौंपा है। सूत्रों ने बताया कि गोले ने चुनाव नहीं लड़ा लेकिन पार्टी रैंक उन्हें अगला मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। बताया जा रहा है कि राज्यपाल मुख्यमंत्री की शपथ लेने के लिए गोले को आमंत्रित करने प्रभावों के बारे में कानूनी विशेषज्ञों की राय ले रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएसकेएम ने पांच बार मुख्यमंत्री रहे पवन कुमार चामलिंग के नेतृत्व वाली सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) को सत्ता से बाहर किया। 24 साल तक सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे पवन कुमार चामलिंग ने रविवार को कहा कि वह जनादेश का सम्मान करते हैं और विपक्षी नेता की भूमिका निभाने को तैयार हैं।

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के प्रतिनिधिमंडल ने अपने अध्यक्ष पी एस गोले के नेतृत्व में शनिवार को राज्यपाल गंगा प्रसाद से मुलाकात की और राज्य में अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया।

हालांकि, एसकेएम नेताओं ने विधायक दल के नेता के नाम को लेकर चुप्पी साधे रखी। एसकेएम की स्थापना साल 2013 में हुई थी और उसने 32 सदस्यीय विधानसभा में 17 सीटें जीतते हुए बहुमत हासिल किया। एसडीएम ने 15 सीटें जीती।

राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद राज भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए गोले ने कहा कि उनकी पार्टी ने प्रसाद से एसकेएम को सिक्किम में अगली सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने का अनुरोध किया। यह पूछे जाने पर कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस पर उन्होंने कहा कि इसके बारे में जल्द ही फैसला लिया जाएगा।

एसकेएम सूत्रों ने बताया कि उनके विधायक दल ने मुख्यमंत्री के मुद्दे पर फैसले लेने का जिम्मा गोले को सौंपा है। सूत्रों ने बताया कि गोले ने चुनाव नहीं लड़ा लेकिन पार्टी रैंक उन्हें अगला मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। बताया जा रहा है कि राज्यपाल मुख्यमंत्री की शपथ लेने के लिए गोले को आमंत्रित करने प्रभावों के बारे में कानूनी विशेषज्ञों की राय ले रहे हैं।

गोले को भ्रष्टाचार के एक मामले में एक साल की जेल की सजा सुनाई गई थी और उन्होंने जेल की सजा काटी थी। उन्हें 2017 में विधायक पद से अयोग्य भी घोषित किया गया था। एसकेएम ने पांच बार मुख्यमंत्री रहे पवन कुमार चामलिंग के नेतृत्व वाली सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) को सत्ता से बाहर किया। 

विपक्षी नेता की भूमिका निभाने को तैयार: चामलिंग

24 साल तक सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे पवन कुमार चामलिंग ने रविवार को कहा कि वह जनादेश का सम्मान करते हैं और विपक्षी नेता की भूमिका निभाने को तैयार हैं।

चामलिंग दिसंबर 1994 से मुख्यमंत्री थे। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट को सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। चामलिंग ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, "मैं लोकतंत्र का सिपाही हूं। लोग जहां भी मुझे रखेंगे, मैं वहां रहूंगा। इस बार वह मुझे विपक्ष में रखना चाहते हैं और मैं इस आदेश का सम्मान करता हूं। 

टॅग्स :सिक्किम विधानसभा चुनाव 2019सिक्किमसिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंटसिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

क्राइम अलर्टठेकेदार हमारी सैलरी दे दो?, साथ बैठकर शराब पी और लोहे हथौड़े से हमला कर राजीव मंडल को मार डाला

क्रिकेटसिक्किम के खिलाफ 155 रन और उत्तराखंड के खिलाफ 0 रन, स्लिप में शानदार कैच लेकर गुलाबी शहर जयपुर में छा गए रोहित शर्मा, वीडियो

क्रिकेटरोहित शर्मा धमाका, 9वां 150 से अधिक रनों का स्कोर, डेविड वार्नर के साथ नंबर-1, सिक्किम के कप्तान लि योंग ने कहा-हमारे जीवन का सबसे बड़ा दिन, महान क्रिकेटर के साथ मैदान पर उतरे

कारोबारदिवाली तोहफा?, केंद्र के बाद इन राज्य में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, करोड़ों कर्मचारी और पेंशनधारकों को फायदा, चेक करें लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील