लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से आने वाले हिंदू और सिख शरणार्थियों को ही शरण दी जाए: तोगड़िया

By भाषा | Updated: August 26, 2021 20:42 IST

Open in App

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रमुख प्रवीण तोगड़िया ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से अफगानिस्तान के किसी भी मुस्लिम नागरिक को शरण नहीं देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हिंदू और सिख शरणार्थियों के लिए सीमा को खुला रखना चाहिये । नागपुर-वर्धा क्षेत्र की अपनी तीन दिवसीय यात्रा शुरू करने से पहले यहां हवाईअड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत सबसे बड़े खतरे का सामना कर रहा है क्योंकि यह ''तालिबान विचारधारा का केंद्र'' है। उन्होंने सरकार से देश के भविष्य को ''तालिबानीकरण'' से बचाने के लिये तीन इस्लामी संगठनों पर पाबंदियां लगाने का आग्रह किया ।उन्होंने कहा, ''भारत को अफगानिस्तान से आने वाले मुस्लिम नागरिकों के लिए अपनी सीमाएं नहीं खोलनी चाहिए। भारत को उस देश के सभी हिंदू और सिखों को शरण देनी चाहिए।''तोगड़िया ने कहा, ''तालिबान एक विचारधारा है और इस विचारधारा का केंद्र भारत में है..सरकार को दारुल उलूम देवबंद, तब्लीगी जमात और जमीयत उलेमा-ए-हिंद पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। ये तालिबान विचारधारा के केंद्र हैं। भारत अब आतंकवाद के खतरे सामना कर रहा है और देश को इससे निपटने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। भारत को भविष्य में तालिबानीकरण से बचाने के लिए सरकार को इन तीन संगठनों को प्रतिबंधित करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप