लाइव न्यूज़ :

केवल भाजपा ही घुसपैठ को रोक सकती है, ममता फर्जी धर्मनिरपेक्षता का पालन करती हैं: शाह

By भाषा | Updated: April 17, 2021 19:53 IST

Open in App

ऑसग्राम/चपरा (नदिया), 17 अप्रैल केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दावा किया कि भाजपा ही एकमात्र राजनीतिक पार्टी है, जो घुसपैठ को रोक सकती है और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ''फर्जी धर्मनिरपेक्षता'' का पालन करती हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता शाह ने पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान जिले के ऑसग्राम और नदिया जिले के चपरा में जनसभाओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि घुसपैठिये टीएमसी के वोटबैंक का काम करते हैं।

शाह ने कहा, ''कांग्रेस, वाम दल और तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में भाजपा को नहीं रोक पाएंगे। भाजपा एकमात्र राजनीतिक दल है, जो घुसपैठ रोक सकती है। दीदी (बनर्जी) अपनी फर्जी धर्म निरपेक्षता को लेकर चिंतित हैं। उन्हें केवल अपने वोटबैंक की चिंता है।''

शाह ने ऑडियो क्लिप की ओर इशारा किया, जिसमें कथित रूप से राज्य की मुख्यमंत्री बनर्जी को कूचबिहार में गोलीबारी में जान गंवाने वाले लोगों के शवों के साथ रैली करने का सुझाव देते हुए सुना गया है। शाह ने दावा किया कि वह ''शवों पर राजनीति'' कर रही हैं।

शाह ने कहा कि लोगों को उनपर शर्म आनी चाहिये।

गौरतलब है कि 10 अप्रैल को चौथे चरण के मतदान के दौरान कूचबिहार जिले के सीतलकूची में एक मतदान केन्द्र के निकट केन्द्रीय बलों ने ''उनकी राइफलें छीनने की कोशिश'' कर रहे स्थानीय लोगों पर कथित रूप से गोली चलाई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी।

भाजपा ने पांचवें चरण के मतदान से पहले शुक्रवार को वह कथित ऑडियो क्लिप जारी किया।

शाह ने कहा, ''बनर्जी नफरत की राजनीति करती हैं। इसी कारण राज्य में बहुत हिंसा है।''

उन्होंने कहा कि शनिवार को मतदान के दौरान किसी बूथ को कब्जाने का कोई मामला सामने नहीं आया और भाजपा जानती है कि ''टीएमसी के गुंडों'' से कैसे निपटना है।

भाजपा नेता ने दावा किया कि ममता बनर्जी सरकार पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) से आए मतुआ लोगों को नागरिकता और नामशूद्रों यानि दलितों को न्याय नहीं दिलाना चाहती।

उन्होंने कहा, ''मैं आपको बताना चाहता हूं कि यदि भाजपा पश्चिम बंगाल में सत्ता में आई तो सीएए (संशोधित नागरिकता कानून) लागू करके मतुआ लोगों को नागरिकता प्रदान की जाएगी।''

इससे पहले घुसपैठ के मामले पर शाह ने जोर देकर कहा, ''न केवल लोग बल्कि परिंदे भी (भारत-बांग्लादेश) सीमा से देश में दाखिल नहीं हो सकेंगे।''

उन्होंने कहा, ''इस इलाके में घुसपैठ बड़ी समस्या है। कई जगहों पर फर्जी नोट मिलते रहते हैं...केवल भाजपा ही घुसपैठ को रोक पाएगी। मैं आपको आश्वासन देता हूं कि यदि भाजपा दो मई को सत्ता में आएगी, तो केवल लोग ही नहीं बल्कि एक परिंदा भी उड़कर सीमा के उस पार से इस पार नहीं आ सकेगा।''

शाह ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर राज्य सरकार के सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ मिलेगा। शिक्षकों को ऊंचा वेतन दिया जाएगा। महिलाओं को मुफ्त में परिवहन सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

इससे पहले शाह ने उत्तर 24 परगना जिले के अमडांगा में रोड शो किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू