लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन जुआ खेलने की आदत, पोता ने दादी के खाते से निकाले 2,71,359 रुपये, जानिए कैसे हुआ खुलासा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 7, 2020 21:41 IST

देश भर में युवा ऑनलाइन गेम खेल रहे हैं। गुजरात के अहमदाबाद में पोता ने ऐसा काम किया। दादी के एकाउंट से लाखों रुपये गायब कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देयुवक ने पहले दादी का पेटीएम खाता खोला।खाता खोलने के बाद इस काम को अंजाम दिया।

अहमदाबादः  अहमदाबाद के 19 वर्षीय एक लड़के को ऑनलाइन जुआ खेलने के लिए अपनी दादी के बैंक खाते से धोखे से 2.71 लाख रुपये से अधिक की रकम निकालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। कुछ दिन पहले आरोपी की दादी ने पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी कि यूपीआई निकासी के जरिए इस साल सितंबर से नवंबर के बीच किसी ने कथित तौर पर उसके बैंक खाते से 2,71,359 रुपये निकाले थे।

शिकायत की जांच के दौरान पुलिस के साइबर अपराध प्रकोष्ठ ने पाया कि आरोपी ने अपनी दादी का मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर उसका सिम कार्ड निकाल लिया। साइबर अपराध पुलिस निरीक्षक एम एच पवार ने बताया कि इसके बाद उसने दूसरे फोन में उस नंबर का इस्तेमाल कर अपनी दादी के बैंक खाते से जुड़ा एक पेटीएम खाता खोला, जिसके जरिए उसने कथित तौर पर पैसे निकाल लिए।

उसकी दादी को लगा कि उनका फोन काम नहीं कर रहा है क्योंकि सिम कार्ड का रिचार्ज खत्म हो गया है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने उसके द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर के जरिए आरोपी का पता लगाकर रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने ऑनलाइन जुआ खेलने और अन्य वस्तुओं पर पैसे खर्च करने की लत के कारण पैसे निकाले। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब