लाइव न्यूज़ :

दो पक्षों के संघर्ष में एक महिला की मौत, आठ व्यक्ति घायल

By भाषा | Updated: November 18, 2020 17:03 IST

Open in App

जयपुर 18 नवंबर राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले के बेहटेड गांव में बुधवार को दो परिवारों के बीच संघर्ष में एक महिला की मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि दो परिवारों के बीच धन के लेनदेन के पुराने मामले में बुधवार को हुए संघर्ष में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि संघर्ष के दौरान अकरम जब रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए मलारना डूंगर थाने जा रहा था, उसी दौरान उसने अपनी एसयूवी कार से दूसरे पक्ष की सबीला बानो (48) को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह जल्दबाजी में गाड़ी चला रहा था और अनजाने में उस महिला को टक्कर मार दी।

प्रारंभिक जांच से पता चला कि दो परिवारों के बीच 500 रूपये के लेन देन को लेकर कोई पुराना मामला था जिसने बुधवार को उग्र रूप ले लिया।

पुलिस ने बताया कि घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में जारी है। आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर