लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में मुठभेड़ में मारा गया एक आतंकवादी, एक अन्य की तलाश जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 20, 2021 09:31 IST

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है जबकि दूसरा आतंकी अभी तक पकड़ा नहीं गया है ।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा में मुठभेड़ में एक आतंकी मार गिराया गयाजवान दूसरे आतंकवादी की तलाश में हैं पुलिस के एसओजी के जवान, सेना व सीआरपीएफ के संयुक्त दल इस कार्रवाई में जुटे हैं

जम्मू :  अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी का खात्मा कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार पंपोर में जारी इस मुठभेड़ में जवान मोर्चे पर हैं। अभी आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है। सूत्रों ने बताया कि अभी अभियान जारी है। जवान दूसरे आतंकी की तलाश में है ।

पुलिस ने बताया कि पांपोर के खिरयु इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना उन्हें वीरवार देर रात को मिली थी। पुलिस के एसओजी के जवान, सेना व सीआरपीएफ के संयुक्त दल के साथ इलाके में पहुंचे और आतंकियों की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार सुबह जब उन्होंने अपने तलाशी अभियान को आगे बढ़ाते हुए खिरयु के एक मोहल्ले में पहुंचे तो वहां छिपे आतंकियों उन्हें नजदीक आता देख उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलो ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए पहले तो आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु जब वे नहीं माने तो उन्होंने भी जवाब में फायरिंग शुरू कर दी।

आतंकी मौका पाकर वहां से फरार न हो जाएं इसके चलते सुरक्षाबलों की अतिरिक्त टुकड़ियों को मुठभेड़ स्थल पर बुला लिया गया। एक आतंकी के मारे जाने के बाद सुरक्षाबल दूसरे आतंकी को बार-बार आत्मसमर्पण करने के लिए कह रहे हैं परंतु दोनों ओर से गोलीबारी का सिलसिला जारी है। मारे गए आतंकी की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जल्द ही दूसरे आतंकी को भी मार गिराया जाएगा।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलासीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"