लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में एक व्यक्ति ने एक ही परिवार के छह लोगों की जान ली

By भाषा | Updated: April 15, 2021 18:28 IST

Open in App

विशाखापत्तनम, 15 अप्रैल विशाखापत्तनम जिले के एक गांव में बृहस्पतिवार को तड़के एक व्यक्ति ने नवजात समेत एक परिवार के छह सदस्यों की कथित तौर पर हत्या की और फिर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।

शहर के पुलिस आयुक्त मनीष कुमार सिन्हा ने पेंडुरथी मंडल के अंतर्गत जुत्ताडा गांव जाकर स्थिति का निरीक्षण किया।

पुलिस ने कहा कि बी ए राजू ने दो परिवारों के बीच कुछ समय से चल रही कथित रंजिश के चलते बम्मिडी रामन के परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''वारदात का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। हम पता लगा रहे हैं कि क्या पुरानी रंजिश या फिर विवाहेत्तर संबंध के चलते हत्याएं की गईं।''

पुलिस के अनुसार, रामन के अलावा मरने वालों में ऊषारानी (35), अल्लू रामदेवी (53), एन अरुणा (37), ऊषारानी के बच्चे उदय (2) और उर्विषा (छह माह) शामिल हैं।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी राजू ने पेंडुर्थी थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। राजू से पूछताछ जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर