लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: NITI आयोग का एक अधिकारी मिला कोरोना पॉजिटिव, इमारत को दो दिन के लिए किया गया सील

By विनीत कुमार | Updated: April 28, 2020 12:53 IST

कोरोना ने केंद्र सरकार के सबसे अहम विभाग नीति आयोग के दफ्तर तक दस्तक दे दी है। फिलहाल दफ्तर की बिल्डिंग को सील कर दिया गया है और सैनेटाइजेशन की प्रक्रिया की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देनीति आयोग के एक अधिकारी में कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुईइमारत को सील किया गया, दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले 3000 के पार पहुंच गए हैं

कोरोना वायरस संक्रमण ने अब नीति आयोग तक अपनी दस्तक दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार नीति आयोग दफ्तर का एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मामला सामने आने के बाद दो दिन के लिए इमारत को सील किया जा रहा है और इसे अब सैनिटाइज किया जाएगा। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार नीति आयोग के डिप्टी सेक्रेटरी (एडिमिनिस्ट्रेशन) अजीत कुनार ने ये जानकारी दी है।

अजीत कुमार ने बताया कि नीति आयोग एक अधिकारी में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद इस बिल्डिंग को प्रक्रिया के तहत सैनिटाइज कर संक्रमणमुक्त करने के लिए दो दिनों के लिए पूरी तरह से सील किया गया है। साथ ही सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।

दिल्ली में कोरोना का प्रकोप

बता दें कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले 3000 के पार पहुंच गए हैं। वैसे राहत की बात यह है कि दो दिनों से राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना से कोई भी मौत नहीं हुई है। प्रदेश सरकार का दावा है कि यहां कोविड-19 के मरीजों के दोगुने होने का समय 13 दिनों का है जबकि देश का डबलिंग रेट 9.1 दिन है।  

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को बताया है कि दिल्ली में कुल पॉजिटिव केस 3108 है। इसमें सोमवार को आए 190 केस भी शामिल है। दिल्ली में अब तक कोविड से 877 लोग ठीक हो चुके हैं और 54 मौतें हुई हैं। वहीं, 49 लोग ICU में हैं और 11 लोग वेंटिलेटर पर हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील