लाइव न्यूज़ :

One Nation, One Election: ममता बनर्जी विपक्ष के साथ, सौगत रॉय ने कहा "हम इसका विरोध करेंगे"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2024 13:39 IST

Mamata Banerjee with opposition: तृणमूल कांग्रेस लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के लिए निचले सदन में संविधान संशोधन विधेयक पेश किए जाने का विरोध करेगी। पार्टी नेता सौगत रॉय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Open in App

One Nation, One Election: तृणमूल कांग्रेस लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के लिए निचले सदन में संविधान संशोधन विधेयक पेश किए जाने का विरोध करेगी। पार्टी नेता सौगत रॉय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। विधेयक को ‘‘संघीय ढांचे के खिलाफ’’ करार देते हुए लोकसभा सदस्य ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि ‘‘हम इसका विरोध करेंगे।’’ लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने संबंधी संविधान संशोधन विधेयक मंगलवार को निचले सदन में पेश करने के लिए सूचीबद्ध किया गया है और इसे दोनों सदनों की संयुक्त समिति को भेजा जा सकता है।

लोकसभा के एजेंडे में कहा गया है कि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ‘संविधान (एक सौ उनतीसवां संशोधन) विधेयक, 2024’ पेश करेंगे, जिसे ‘‘एक देश, एक चुनाव’’ विधेयक के रूप में जाना जाता है। विधेयक पेश होने के बाद मेघवाल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से अनुरोध करेंगे कि वह इस विधेयक को व्यापक विचार-विमर्श के लिए संसद की संयुक्त समिति को भेजें। तृणमूल प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि उनके सांसद ‘‘संसद में इस क्रूर कानून का पुरजोर विरोध करेंगे।’’ 

टॅग्स :Saugata Royटीएमसीकांग्रेससंसदराहुल गांधीRahul Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप