लाइव न्यूज़ :

'One Nation One Election' Bill: लोकसभा में 'एक राष्ट्र एक चुनाव' बिल हुआ स्वीकार, 198 के मुकाबले विधेयक के पक्ष में पड़े 269 वोट

By रुस्तम राणा | Updated: December 17, 2024 14:23 IST

लोकसभा में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024 पेश किया। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने ही प्रस्ताव दिया कि विधेयकों को संयुक्त संसदीय समिति को भेजा जाना चाहिए।

Open in App

'One Nation One Election' Bill:संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र में  केंद्र ने मंगलवार को 'एक राष्ट्र एक चुनाव' विधेयक पेश किया। संसद के निचले सदन में विपक्ष के विरोध के बाद ई-वोटिंग कराई गई जिसमें विधेयक के पक्ष में 269 वोट प्राप्त हुए जबकि 198 वोट बिल के खिलाफ पड़े। हालांकि यह बिल ज्वॉइन्ट पार्लियामेंट कमेटी (जेपीसी) को भेजा जाएगा, जिसके बाद जेपीसी सुझाव देगी और इस पर एक नया बिल पेश किया जाएगा। लोकसभा में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024 पेश किया। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने ही प्रस्ताव दिया कि विधेयकों को संयुक्त संसदीय समिति को भेजा जाना चाहिए। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने इस बिल को संविधान के मूल ढांचे के खिलाफ बताया। लोकसभा दोपहर 3 बजे के लिए स्थगित कर दी गई।

 

टॅग्स :एक देश एक चुनावसंसदलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतलोकसभा में 543 सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करना ‘मजाक’?, शशि थरूर ने कहा-चीन की पीपुल्स कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस का ‘देसी’ संस्करण बनेगा सदन?

भारतलोकतंत्र को साहसी और जीवंत संसद चाहिए

भारतWomen’s Reservation Bill: नारी वंदन बिल... एक अधूरी उम्मीद

भारतलोकतंत्र में टकराव नहीं, सहयोग से आगे बढ़ता है देश

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की