लाइव न्यूज़ :

उप्र में कोविड-19 के एक और मरीज की मौत, 18 नये संक्रमित मिले

By भाषा | Updated: September 5, 2021 22:11 IST

Open in App

उत्‍तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड- 19 से एक मरीज की मौत हो गई और 18 नये संक्रमित पाए गए हैं। रविवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में रायबरेली जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 22,856 हो गई है। राज्‍य में इसी अवधि में 18 नये मामले मिले हैं जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 17,09,445 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर और जालौन में तीन-तीन, रायबरेली में दो, प्रयागराज, बाराबंकी, महराजगंज, वाराणसी, गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, आजमगढ़, मऊ, शाहजहांपुर में एक-एक मामला मिला है। प्रदेश में रविवार को कुल 31 मरीज संक्रमण से उबरे हैं और अब तक 16,86,354 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे में 2.34 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई और अब तक कुल 7.34 करोड़ से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। प्रदेश में इस समय कुल 235 मरीजों का उपचार चल रहा है। रविवार को जारी एक बयान में अपर मुख्‍य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने कहा कि प्रदेश के 29 जिलों में कोविड-19 का एक भी इलाजरत मामला नहीं है और अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, भदोही, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, कौशाम्बी, ललितपुर, महोबा, मथुरा, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, शामली, सोनभद्र और सीतापुर जिले कोविड-19 मुक्त हो गये हैं। उन्‍होंने बताया कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण का आंकड़ा सात करोड़ 75 लाख के पार हो चुका है और अब तक छह करोड़ 47 लाख से अधिक नागरिकों ने कोविड से बचाव के लिए टीके की कम से कम एक खुराक प्राप्त कर ली है। यह देश के किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर