लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से एक की मौत

By भाषा | Updated: June 20, 2021 20:22 IST

Open in App

ठाणे, 20 जून महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में रविवार दोपहर एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार उसके बगल के चॉल के एक कमरे पर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भिवंडी में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है और गायत्रीनगर क्षेत्र के रामनगर में निर्माणाधीन इमारत की पहली मंजिल के हिस्से के रूप में बनाई जा रही दीवार गिरने का एक कारण यह भी हो सकता है।

एक अधिकारी ने बताया, "दीवार बगल के चॉल के कमरे पर गिर गई, जिससे कमरे के अंदर सो रहे अरविंद सिंह (45) मलबे के नीचे दब गए। उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय आपदा प्रकोष्ठ और भिवंडी निजामपुर शहर नगर निगम के दमकलकर्मियों ने राहत अभियान शुरू किया है।“

इस बीच, एक निगम अधिकारी ने बताया कि जिस इमारत का निर्माण किया जा रहा था वह अवैध थी और इमारत के शेष हिस्से को घटना के बाद नीचे गिरा दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम