लाइव न्यूज़ :

एक दिन थोक खरीदार लगभग सभी विधायक खरीद कर उड़ाएगा वोटर्स का मजाक- पी चिदंबरम ने कसा भाजपा पर तंज

By भाषा | Updated: September 15, 2022 08:34 IST

आपको बता दें कि गोवा में कांग्रेस के आठ विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद पी चिदंबरम ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि 2014 के बाद से भारतीय बाजार में एक “थोक खरीदार” सक्रिय है जो एक दिन सभी विधायकों को खरीद लेगा।

Open in App

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने भाजपा पर निशाना साधा है। गोवा में कांग्रेस के आठ विधायकों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में जाने को लेकर सत्ताधारी दल को घेरते हुए पी चिदंबरम ने बुधवार को कहा कि 2014 के बाद से, भारतीय बाजार में एक “थोक खरीदार” है। 

उन्होंने आगे कहा कि एक दिन, वह खरीदार लगभग सभी विधायकों को खरीद लेगा और देश के मतदाताओं का मजाक उड़ाएगा। 

कांग्रेस नेता ने क्या ट्वीट किया 

इस पर चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, “गोवा की राजनीति का अभिशाप विधायकों की 'खरीदारी' है। 2014 के बाद से, भारतीय बाजार में एक थोक खरीदार है। एक दिन, थोक खरीदार भारत के लगभग सभी विधायकों को खरीद लेंगे और भारत के मतदाताओं का मजाक उड़ाएंगे। तब मतदाता क्या करेंगे?” 

पी चिदंबरम ने भाजपा ज्वाइन न करने वाले नेताओं को क्या कहा

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने गोवा में कांग्रेस के उन तीन विधायकों की भी सराहना की जो अपने आठ सहयोगियों के साथ सत्ताधारी भाजपा में शामिल नहीं हुए। चिदंबरम ने कहा कि इन तीन विधायकों ने भगवान, पार्टी, मतदाताओं और सिद्धांतों के प्रति “दृढ़ निष्ठा” का परिचय दिया है। 

गोवा में कांग्रेस के पास अब केवल तीन विधायक है

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत सहित तटीय राज्य के 11 कांग्रेसी विधायकों में से आठ बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए, जिससे विपक्षी दल को गहरा धक्का लगा है। 40 सदस्यीय प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के अब सिर्फ तीन विधायक - कार्लोस फरेरा, यूरी अलेमाओ और अल्टोन डी कोस्टा- बचे हैं।  

टॅग्स :पी चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

भारतBihar Elections 2025: बिहार के नतीजों का पूरे देश पर होगा असर!, पीएम मोदी करेंगे 12 रैली

भारत'ऑपरेशन ब्लू स्टार एक गलती थी', पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम बोले- "इंदिरा गांधी को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी"

भारतशशि थरूर के बाद चिदंबरम और सलमान खुर्शीद ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सराहा, जानें कांग्रेस से अलग क्यों बोल रहे तीनों वरिष्ठ नेता

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप