लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः दूसरे दिन मुठभेड़ में जवानों ने मार गिराए दो आतंकी; एनकाउंटर जारी- एक जवान शहीद

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 13, 2018 13:16 IST

2 आतंकी सोमवार को सीआरपीएफ कैंप में घुसना चाहते थे, लेकिन उनकी कोशिश नाकाम हो गई और वे कैंप के मुख्यालय पास बनी एक इमारत में घुस गए।

Open in App

श्रीनगर, 13 फरवरी। जम्मू-कश्मीर की राजधानी में मंगलवार को दूसरे दिन इमारत के अंदर छिपे आतंकवादियों और जवानों के बीच एनकाउंटर जारी है। इस दौरान 2 आतंकवादियों को मार गिराया गया है। जवानों ने इमारत को चारों तरफ से घेर रखा है। वहीं, सीआरपीएफ ने देर शाम फायरिंग को रोक दी थी ताकि अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी भाग न जाएं। इसके बाद सुबह होते ही उसने दोबारा ऑपरेशन शुरू कर दिया। 

जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी एसपी पाणी का कहना है कि अभी ऑपरेशन अपने अंतिम दौर में चल रहा है। वहीं, आतंकियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है। सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के सीनियर अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। सुरक्षाबलों ने करन नगर के आस-पास के इलाके को घेरा हुआ है। 

बताया जा रहा है कि 2 आतंकी सोमवार को सीआरपीएफ कैंप में घुसना चाहते थे, लेकिन उनकी कोशिश नाकाम हो गई और वे सीआरपीएफ कैंप मुख्यालय के पास बनी एक इमारत में घुस गए। इस दौरान आतंकियों की फायरिंग में बिहार के आरा के रहने वाले सीआरपीएफ कांस्टेबल मोजाहिद खान शहीद हो गए। हालांकि जवानों ने वहां से 5 परिवारों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और ऑपरेशन लगातार जारी है।

 

आपको बता दें, जवानों ने आतंकी श्रीनगर के करन नगर स्थित सीआरपीएफ के 23 बटालियन शिविर में एक सुरक्षा कर्मी ने सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे हथियारों से लैस दो आतंकियों को कैंप में घुसने की कोशिश करते देखा था।

इस दौरान सुरक्षाकर्मी ने फायरिंग कर उन आतंकियों को वहां से खदेड़ा और इसकी सूचना तुरंत अन्य जवानों को दी, जिसके बाद सेना ने इलाके को चारों ओर से घेर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। इन आतंकियों के पास एके-47 राइफल्स और असलहे से लैस बैग भी देखा गया।

सुंजवां-शोपियां के बाद श्रीनगर के CRFP कैंप पर हमले की कोशिश, आतंकियों के खिलाफ सेना ने रचा 'चक्रव्यूह'

इससे पहले बीते शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे सुंजवां स्थित आर्मी कैंप पर आतंकवादियों अचानक गोलीबारी शुरू कर दी थी, जिसके बाद से उन्हें मार गिराने के लिए सेना ने ऑपरेशन चलाया। सुंजवा हमले में 5 जवान शहीद हो गए, जबकि 1 बुजुर्गु के भी मारे जाने की खबर है। इसके अलावा 6 जवानों और 6 आम नागरिक घायल बताए गए, जबकि 4 आतंकियों को मार गिराया गया।

टॅग्स :आतंकी हमलाआतंकवादीजम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए