लाइव न्यूज़ :

शहीद हुए छह बहादुरों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे: सिसोदिया

By भाषा | Updated: June 19, 2021 20:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जून दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए जान गंवाने वाले वायुसेना, दिल्ली पुलिस और असैन्य सुरक्षा के छह कर्मियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

सिसोदिया ने कहा कि शहर की सरकार इन बहादुरों के परिवारों के साथ ‘‘कंधे से कंधा मिलाकर’’ खड़ी है।

उन्होंने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह घोषणा की और कहा कि इन लोगों को सम्मानित करने एवं उनके परिवारों की सहायता के लिए शनिवार को एक बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बाद में ट्वीट कर कहा कि वह “बाहरी और आंतरिक खतरे” से देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए वाले बहादुरों को सलाम करते हैं।

सिसोदिया ने कहा कि इन छह लोगों में नागरिक सुरक्षा का एक, भारतीय वायु सेना के तीन और दिल्ली पुलिस के दो कर्मी शामिल हैं।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘जवानों का शहीद होना एक अपूरणीय क्षति होती है। केजरीवाल सरकार ने सत्ता में आने के बाद ऐसे कर्मियों के परिवारों को अनुग्रह राशि मुहैया करने के लिए योजना शुरू की है, ताकि यह उनके लिए आय का स्रोत बन सके और वे गरिमा के साथ जीवन जी सकें।’’

सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार देश की सेवा करते हुए शहीद हुए जवानों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

सिसोदिया ने बाद में ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली सरकार ने देश के लिए कुर्बान होने वाले छह शहीदों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए की सहायता सम्मान राशि देने का आज निर्णय लिया। इन शहीदों में से एक कर्मी सुरक्षा विभाग से, तीन कर्मी भारतीय वायु सेना से और दो कर्मी दिल्ली पुलिस से थे।’’

उन्होंने कहा कि शहर की पुलिस ‘‘इन बहादुर जवानों की शहीदी को सलाम करती’’ है।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘इनमें से कई परिवार पेंशन की मदद से गुजारा कर रहे हैं। हम इन कीमती जिंदगियों की भरपाई नहीं कर सकते, लेकिन हमें उम्मीद है कि इस सहायता राशि से उन्हें गरिमा के साथ जीवन जीने में मदद मिलेगी।’’

सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली पुलिस में सहायक आयुक्त संकेत कौशिक और कांस्टेबल विकास कुमार उन छह लोगों में से एक हैं जो ड्यूटी निभाते हुए शहीद हो गए।

इसके अलावा भारतीय वायुसेना के राजेश कुमार, फ्लाइट लेफ्टिनेंट सुनीत मोहंती और स्क्वाड्रन लीडर मीत कुमार को अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सिविल डिफेन्स कर्मी प्रवेश कुमार को भी एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे