लाइव न्यूज़ :

अंडमान में कोविड-19 का एक मामला, संक्रमितों की संख्या 7,567 हुई

By भाषा | Updated: September 3, 2021 11:06 IST

Open in App

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का एक मामला आने से कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 7,567 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मरीजों के संपर्क का पता लगाने के दौरान एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई। अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 महामारी से किसी की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 129 बनी हुई है। केंद्र शासित प्रदेश में वर्तमान में सात मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 7,431 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं। कोविड-19 के लिए अब तक 4.94 लाख नमूनों की जांच की गई है।अधिकारी ने बताया कि अब तक 3,68,132 लोगों का टीकाकरण हुआ है जिनमें से 1,06,848 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक मिल चुकी है। टीका ले चुके लोगों में 18 साल से 44 साल तक के उम्र समूह के 1,47,855 लोग थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

ज़रा हटके75 साल के आदमी ने लकवाग्रस्त पत्नी का इलाज कराने के लिए रिक्शे से 300 किमी का सफर किया तय

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब