लाइव न्यूज़ :

जब ब्रिटिश सांसद ने कहा- बीजेपी चला रही है मुसलमानों के घरों में बुलडोजर तो जवाब में केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा- ये टुकड़े-टुकड़े गैंग की साजिश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2022 19:12 IST

दरअसल, ब्रिटिश सांसद नादिया व्हिटोम ने भारत में मानवाधिकारों के मुद्दे को उठाते हुए कहा, बीजेपी (पीएम मोदी की पार्टी) मुसलमानों के घरों और दुकानों को तोड़ने के लिए बुलडोजर जेसीबी का इस्तेमाल कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसांसद ने नादिया व्हिटोम ने ब्रिटिश पार्लियामेंट में उठाया बुलडोजर का मुद्दाकेंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा- ब्रिटिश सांसद वास्तविकता से अवगत नहीं

नई दिल्ली: ब्रिटेन की पार्लियामेंट में जब एक ब्रिटिश सांसद ने यह कहा कि बीजेपी (पीएम मोदी की पार्टी) मुसलमानों के घरों और दुकानों को तोड़ने के लिए बुलडोजर जेसीबी का इस्तेमाल कर रही है। इसका जवाब केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने यह कहते हुए कहा कि इसमें ब्रिटिश सांसद को दोष देने की जरूरत नहीं, यह टुकड़े-टुकड़े गैंग के नकारात्मक अभियानों का परिणाम है।  

दरअसल, ब्रिटिश सांसद नादिया व्हिटोम ने भारत में मानवाधिकारों के मुद्दे को वहां की संसद में उठाया था। उन्होंने कहा, बीजेपी (पीएम मोदी की पार्टी) मुसलमानों के घरों और दुकानों को तोड़ने के लिए बुलडोजर जेसीबी का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने आगे कहा, बोरिस जॉनसन ने अपनी हाल की भारत यात्रा पर जेसीबी खोदने वालों के साथ पोज दिया, लेकिन उनके मंत्री ने यह नहीं बताया कि क्या उन्होंने मोदी के साथ इन विध्वंसों को भी उठाया था?

सांसद ने इसको लेकर अपना एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया। इस पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि युवा ब्रिटिश सांसदों को दोष नहीं दिया जाना चाहिए क्योंकि वे वास्तविकता से अवगत नहीं हैं। "यह टुकडे-टुकड़े गिरोह द्वारा शुरू किए गए नकारात्मक अभियानों का परिणाम है, जिसका एकमात्र उद्देश्य मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धियों को बदनाम करना है। भारत कानून के शासन में विश्वास करता है।"

दरअसल, ब्रिटिश पार्लियामेंट में दो महिला सांसदों जराह सुल्तान और नादिया व्हिटोम ने भारत में मानवाधिकारों के मुद्दे को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के गुजरात में जेसीबी कारखाने के दौरे से जोड़ने और भारत में मानवाधिकारों के हनन को लेकर उठाया है। ब्रिटिश सांसदों के मुताबिक जेसीबी वही कंपनी है जिसका बुलडोजर मुसलमानों के घरों और दुकानों को ध्वस्त करने के लिए इस्तेमाल किया गया था। 

टॅग्स :किरेन रिजिजूह्यूमन राइट्सब्रिटिश पार्लियामेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा: 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रस्ताव किया पेश

भारतसंसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू से मुलाकात और 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन को रद्द करने की मांग,  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह

भारतक्या कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर के चैंबर में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को अपशब्द कहे? वायरल वीडियो में बहस करते दिखे?

भारतविपक्षी महिला सांसदों ने क्यों किया पीएम मोदी की कुर्सी का घेराव? संसद का नया वीडियो आया सामने

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' बहुत आगे?, बजट की तारीफ करते हुए केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी