लाइव न्यूज़ :

सिद्धू के सलाहकारों की टिप्पणी पर केजरीवाल ने कहा, कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है

By भाषा | Updated: August 26, 2021 18:39 IST

Open in App

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के दो सलाहकारों की हालिया विवादास्पद टिप्पणियों को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है। केजरीवाल ने गुरदासपुर में संवाददातओं से कहा कि उन्होंने पिछले एक-दो दिनों में कश्मीर और देश को लेकर कुछ बयान सुने हैं।सीधे तौर पर सिद्धू के सलाहकारों का जिक्र किए बिना उन्होंने कहा, '' मेरा मानना ​​है कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है। कोई हमें अलग नहीं कर सकता। इस तरह के बयान सही नहीं हैं।'' केजरीवाल ने कहा, ''पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है। कोई भी बयान जिम्मेदारी से दिया जाना चाहिए। हम ऐसे मुद्दों पर राजनीति नहीं करना चाहते।'' सिद्धू के दो सलाहकारों - मालविंदर सिंह माली और प्यारे लाल गर्ग- की कश्मीर और पाकिस्तान जैसे संवेदनशील मुद्दों पर विवादास्पद टिप्पणी की कांग्रेस के भीतर और विपक्ष की ओर से तीखी आलोचना की गई है। पंजाब के पूर्व मंत्री सेवा सिंह को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल करने के लिए केजरीवाल बृहस्पतिवार को गुरदासपुर पहुंचे थे। इस दौरान, आप के पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह, सह प्रभारी राघव चड्ढा और पार्टी की पंजाब इकाई के प्रमुख भगवंत मान मौजूद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?