लाइव न्यूज़ :

रेलवे क्रॉसिंग पर कई वाहन ट्रेन की चपेट में आए, पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 22, 2021 18:28 IST

Open in App

(शीर्षक और इंट्रो में सुधार के साथ रिपीट)

शाहजहांपुर/लखनऊ (उत्तर प्रदेश), 22 अप्रैल शाहजहांपुर जिले में बृहस्पतिवार को रेलवे क्रॉसिंग फाटक खुला होने के कारण वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में कई वाहनों के आने से पांच लोगों की मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताया है और मारे गए लोगों के परिजन को दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि देने का एलान किया है।

शाहजहांपुर के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया, ‘‘राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे कटरा थाना क्षेत्र के हुलास नगला रेलवे क्रॉसिंग पर चंडीगढ़ से चलकर लखनऊ जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर पहुंची। ट्रेन के चालक ने क्रॉसिंग पर वाहनों को खड़ा देखा और आपात ब्रेक लगाया, लेकिन रफ्तार ज्यादा होने की वजह से ट्रेन पटरी पर खड़े दो ट्रकों और एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारते हुए काफी दूर जाकर रुकी।’’

उन्होंने बताया कि घटना में ट्रक में बैठे एक ही परिवार के सदाकत (30), गुलिस्ता (27) और हमजा (डेढ़ वर्ष) के अलावा प्रेमपाल (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सत्येंद्र सिंह (45) ने बरेली के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में घायल एक अन्य व्यक्ति का बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस बीच, राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने लखनऊ में बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताते हुए हादसे में मारे गए लोगों के परिजन को दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि देने का एलान किया है।

मंडल रेल प्रबंधक तरुण प्रकाश ने फोन पर बताया कि घटना कैसे हुई, यह जांच का विषय है। फाटक बंद था या फिर इसमें लोको अथवा ड्राइवर की चूक रही है, इस पूरे मामले की जांच के लिए रेलवे मुख्यालय से तीन मुख्य अभियंताओं की एक टीम बनायी गई है जो शुक्रवार से पूरे मामले की जांच करेगी।

प्रकाश ने बताया कि रेलवे तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने छह घंटों की अथक परिश्रम के बाद ट्रैक के पास फंसे हुए वाहनों को हटाकर तथा ट्रैक की मरम्मत कर ट्रेनों का संचालन शुरू करा दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर