लाइव न्यूज़ :

"बीजेपी द्वारा रचित सभी नापाक मंसूबों के बाद रिहा हो रहे अरविंद केजरीवाल": मनीष सिसोदिया ने भगवा पार्टी पर साधा निशाना, जानें और क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 13, 2024 13:03 IST

आबकारी नीति से संबंधित केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल जाने से अब उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल को आबकारी नीति से संबंधित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के धनशोधन मामले में उच्चतम न्यायालय से पहले ही अंतरिम जमानत मिल चुकी हैदिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया

नई दिल्ली: आबकारी नीति से संबंधित केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल जाने से अब उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। केजरीवाल को आबकारी नीति से संबंधित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के धनशोधन मामले में उच्चतम न्यायालय से पहले ही अंतरिम जमानत मिल चुकी है। 

इसी क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, "यह हम सभी के लिए एक भावनात्मक क्षण है कि हमारे भाई और राजनीतिक गुरु अरविंद केजरीवाल बीजेपी द्वारा रचित सभी नापाक मंसूबों के बाद बाहर होने जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी को संदेश दिया है कि उन्हें अपनी तानाशाही बंद करनी होगी..."

उन्होंने आगे कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बीजेपी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है और उन्हें पिंजरे में बंद तोता बना लिया है...सुप्रीम कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा कि सीबीआई पिंजरे में बंद तोते की तरह काम कर रही है...सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने एक आश्वासन दिया है कि अगर कोई तानाशाह है या एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहा है, तो भारत का संविधान उसकी रक्षा के लिए है।"

अपनी बात को जारी रखते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा, "बीजेपी अरविंद केजरीवाल को जेल में रखने के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है...सुप्रीम कोर्ट ने आज कहा कि जिस तरह से सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया, उससे यह स्पष्ट हो गया कि सीबीआई ने उन्हें जेल में रखने के इरादे से गिरफ्तार किया है...और जैसा कि केजरीवाल ने नहीं किया है कुछ भी गलत किया तो फिर ये मंशा किसकी थी?" 

उन्होंने आगे कहा, "ये बीजेपी का था...इसीलिए जब ये ईडी केस में रिहाई के लिए जा रहे थे तो इन्हें सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने उन्हें किसी भ्रष्टाचार की वजह से नहीं बल्कि इसलिए गिरफ्तार किया क्योंकि बीजेपी ऐसा चाहती थी...इस पर आज सुप्रीम कोर्ट ने भी मुहर लगा दी...आज सुप्रीम कोर्ट में बीजेपी बेनकाब हो गई।"

टॅग्स :अरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियासुप्रीम कोर्टAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो