लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस स्थापना दिवस पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "हम उस भारत में भरोसा रखते हैं, जो संसदीय लोकतंत्र पर आधारित हो"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 28, 2023 15:09 IST

कांग्रेस पार्टी के 139वें स्थापना दिवस पर पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि कांग्रेस का मकसद जनकल्याण है। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस पार्टी अपना 139वां स्थापना दिवस मना रही है कांग्रेस मुख्यालय पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने ध्वजारोहण कार्यक्रम में हिस्सा लियाखड़गे ने पार्टी स्थापना दिवस पर कहा है कि कांग्रेस का मकसद जनकल्याण है

नई दिल्ली:कांग्रेस पार्टी के 139वें स्थापना दिवस पर पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि कांग्रेस का मकसद जनकल्याण है। इस मौके पर दिल्ली के अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने ध्वजारोहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता, जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, के सी वेणुगोपाल आदि शामिल हुए।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर लिखा, “कांग्रेस का उद्देश्य जनकल्याण और देश का विकास है। हम उस भारत में यकीन करते हैं जो संसदीय लोकतंत्र पर आधारित है और जिसमें हर किसी के लिए समान अवसर उपलब्ध हैं। जहां न किसी के भेदभाव होता है और जहां संविधान के मुताबिक हर किसी को राजनीतिक, आर्थिक और समाजिक अधिकार बराबर मिले हुए हैं।”

इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी। राहुल गांधी ने कहा कि प्रेम, सद्भाव और सम्मान के खंभों पर ही बराबरी और भाईचारे की छत तैयार होती है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी का सदस्य  होने पर गर्व का अनुभव होता है।

कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए चंदा अभियान पर बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि 100 साल पहले महात्मा गांधी ने कांग्रेस पार्टी चलाने के लिए ‘तिलक स्वराज फंड’ स्थापित किया था। आज कांग्रेस पार्टी ने ‘डोनेट फॉर देश’ नाम का अभियान शुरू किया है, जिसका मकसद लोकतंत्र की हिफाजत करना है।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने इस मौके पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कुछ उद्योगपतियों के लिए काम करने वाली मोदी सरकार से संविधान की रक्षा करने के लिए ही ‘डोनेट फॉर देश’ नाम का अभियान शुरू किया गया है।

टॅग्स :कांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"