लाइव न्यूज़ :

आनंद मोहन की सजा माफी पर जी कृष्णैया की पत्नी ने कहा, "उन्हें जेल से निकाला जा रहा है ताकि राजपूत वोट मिल सकें"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 25, 2023 17:37 IST

बिहार के गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी कृष्णैया की हत्या के दोषी और आजीवन कारावास के सजायाफ्ता आनंद मोहन को बिहार सरकार द्वारा विशेष प्रावधान के तहत कैदमुक्त किये जाने की आलोचना स्वयं दिवंगत जी कृष्णैया की पत्नी उमा देवी ने की है।

Open in App
ठळक मुद्देगोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी कृष्णैया की पत्नी ने आनंद मोहन की सजा माफी पर जताया विरोधजी कृष्णैया की पत्नी उमा देवी ने कहा कि हम इस फैसले से खुश नहीं हैं, यह गलत हुआ हैआनंद मोहन को इसलिए जेल से निकाला गया है ताकि वो चुनाव में राजपूत वोट दिलवा सकें

दिल्ली:बिहार सरकार द्वारा भारतीय प्राशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी और गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी कृष्णैया की हत्या के सजायाफ्ता दोषी और बाहुबली नेता आनंद मोहन के आजीवन कारावास से माफी का फैसला विवादों के घेरे में आ गया है। 5 दिसंबर 1994 को आईएएस अधिकारी जी कृष्णैया पर हमला करने वाली भीड़ की अगुवाई करने वाले आनंद मोहन को बिहार सरकार द्वारा विशेष प्रावधान के तहत कैदमुक्त किये जाने की आलोचना अब स्वयं दिवंगत जी कृष्णैया की पत्नी उमा देवी ने की है।

उमा देवी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि हम इस फैसले से खुश नहीं हैं, हमें लगता है कि यह गलत हुआ है। बिहार में जाति की राजनीति है। वह राजपूत है, इसलिए उन्हें जेल से निकाला जा रहा है ताकि राजपूत वोट मिल सकें वरना एक अपराधी को बाहर लाने की क्या जरूरत है। उन्हें चुनाव का टिकट दिया जाएगा ताकि वे राजपूत वोट ला सकें।

आनंद मोहन पटना की बेउर जेल में गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। आरोप है कि नीतीश सरकार ने आनंद मोहन की रिहाई के लिए कैदियों के कारा नियमों में संशोधन किया और उसके बाद आनंद मोहन समेत कुल 27 दुर्दांत सजायाफ्ता कैदियों को को रिहा करने का आदेश दिया गया है। फिलहाल आनंद मोहन अपने बेटे और विधायक चेतन आनंद की शादी को लेकर पैरोल पर बाहर हैं और अब वह हमेशा के लिए जेल की कैद से स्वतंत्र हो जाएंगे।

अपनी रिहाई के संबंध में आनंद मोहन ने कहा है कि बिहार सरकार ने उनकी सजा माफी के आदेश में किसी भी तरह के नियम का उल्लंघन नहीं किया है। वैसे रिहाई के बाद भी आनंद मोहन चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। किसी जमाने में बिहार पीपुल्स पार्टी चलाने वाले आनंद मोहन लोक प्रतिनिधित्व कानून के तहत सजा मुक्त होने के 6 साल बाद ही चुनाव लड़ पाएंगे।

टॅग्स :आनंद मोहन सिंहनीतीश कुमारबिहारगोपालगंज
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?