लाइव न्यूज़ :

उमर अब्दुल्ला ने ली जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ, यहां देखिए नए कैबिनेट मंत्रियों की सूची

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 16, 2024 12:29 IST

Omar Abdullah swearing-in ceremony: शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में इकट्ठा होने वालों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खड़गे, एसपी प्रमुख अखिलेश यादव, वामपंथी नेता प्रकाश करात और डी राजा, डीएमके की कनिमोझी और एनसीपी की सुप्रिया सुले शामिल थीं।

Open in App
ठळक मुद्देउमर अब्दुल्ला ने हजरतबल दरगाह पर मत्था टेका और केंद्र शासित प्रदेश की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने पूरी ताकत से इस कार्यक्रम में भाग लिया।इस कार्यक्रम में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी शामिल हुईं।

Omar Abdullah swearing-in ceremony: अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद हुए पहले विधानसभा चुनाव में एनसी-कांग्रेस गठबंधन की जीत के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उमर अब्दुल्ला ने हजरतबल दरगाह पर मत्था टेका और केंद्र शासित प्रदेश की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। 

इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने पूरी ताकत से इस कार्यक्रम में भाग लिया। शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में इकट्ठा होने वालों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खड़गे, एसपी प्रमुख अखिलेश यादव, वामपंथी नेता प्रकाश करात और डी राजा, डीएमके की कनिमोझी और एनसीपी की सुप्रिया सुले शामिल थीं। इस कार्यक्रम में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी शामिल हुईं।

शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची में जावेद अहमद राणा, सुरिंदर कुमार चौधरी, सकीना मसूद, सतीश शर्मा और जावेद अहमद डार शामिल हैं। जहां इटू और डार कश्मीर घाटी से हैं, वहीं राणा, चौधरी और शर्मा जम्मू क्षेत्र से हैं।

-मेंढर सीट पर जावेद अहमद राणा ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मुर्तजा अहमद खान को 14,906 वोटों से हराया.

-सुरिंदर कुमार चौधरी ने नौशेरा में भाजपा के राज्य प्रमुख रविंदर रैना को 7,819 वोटों से हराया।

-सकीना मसूद ने डीएच पोरा में जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (जेकेपीडीपी) के गुलजार अहमद डार को 17,449 वोटों से हराया।

-छंब में निर्दलीय उम्मीदवार सतीश शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजीव शर्मा को 6,929 वोटों से हराया।

-जावेद अहमद डार ने अपनी पार्टी (जेकेएपी) के यावर अहमद मीर को 9,202 वोटों से हराया।

टॅग्स :उमर अब्दुल्लाजम्मू कश्मीरराहुल गांधीप्रियंका गांधीमल्लिकार्जुन खड़गेमहबूबा मुफ़्ती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट