लाइव न्यूज़ :

घाटी में हो रही हत्याओं को लेकर उमर अब्दुल्ला ने सरकार को घेरा, कहा- अनुच्छेद 370 हटने के बाद सुरक्षा स्थिति में कोई सुधार नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2022 07:14 IST

उमर अब्दुल्ला ने लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध के मद्देनजर लोगों की भावनाओं का सम्मान करने की भी अपील की और कहा कि लाउडस्पीकर से होने वाले शोर की समस्या को हल करने के लिए बीच का रास्ता खोजने की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देअब्दुल्ला ने कहा कि केंद्रशासित प्रदेश में एक के बाद एक लगातार हत्याएं हो रही हैंहाल ही में आतंकियों ने राजस्व अधिकारी राहुल भट्ट की हत्या कर दी थी

जम्मूः कश्मीर में कश्मीरी पंडितों और नागरिकों की हत्या को लेकर नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि संविधान के अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। अब्दुल्ला ने कहा कि केंद्रशासित प्रदेश में एक के बाद एक लगातार हत्याएं हो रही हैं।

अब्दुल्ला ने लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध के मद्देनजर लोगों की भावनाओं का सम्मान करने की भी अपील की और कहा कि लाउडस्पीकर से होने वाले शोर की समस्या को हल करने के लिए बीच का रास्ता खोजने की जरूरत है। महाराष्ट्र में उठे लाउडस्पीकर विवाद को लेकर बीते महीने अब्दुल्ला ने कहा था कि मस्जिदों में लाउडस्पीकर की अनुमति क्यों नहीं दी जा सकती? जबकि दूसरी जगहों पर लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

गौरतलब है कि 2 मई को जम्मू-कश्मीर के बड़गाम में एक तहसील दफ्तर के अंदर घुसकर आतंकियों ने राजस्व अधिकारी राहुल भट्ट की हत्या कर दी थी। राहुल भट्ट की हत्या के बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी सुरक्षा को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन किया। इन प्रदर्शनों के दौरान सरकार विरोधी नारे भी लगे। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को भी जाम कर दिया। जिसके बाद इसे खाली कराने के लिए पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। बीजेपी ने प्रदर्शन कर रहे कश्मीरी पंडितों पर बल प्रयोग करने की आलोचना की।

कुछ दिन पहले ही आतंकी संगठन लश्कर-ए-इस्लाम ने कश्मीरी पंडितों को खुलेआम धमकी दी। लश्कर-ए-इस्लाम ने धमकाते हुए कहा है कि कश्मीरी पंडित या तो घाटी छोड़ दें या फिर मरने के लिए तैयार रहें।

 

टॅग्स :उमर अब्दुल्लाजम्मू कश्मीरकश्मीरी पंडित
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम