लाइव न्यूज़ :

उमर अब्दुल्ला को दिल्ली हाईकोर्ट से लगा तगड़ा झटका, तलाक याचिका को खारिज करने वाले फैमिली कोर्ट काे आदेश को रखा बरकरार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 12, 2023 14:02 IST

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को जबरदस्त झटका दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के पूर्व मुखयमंत्री उमर अब्दुल्ला को दिल्ली हाईकोर्ट से मिला जबरदस्त झटका हाईकोर्ट ने पत्नी पायल नाथ से तलाक मांगे जाने की याचिका को खारिज कर दिया हैउमर ने फैमिली कोर्ट के आदेश के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर करके राहत मांगी थी

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को जबरदस्त झटका देते हुए पत्नी पायल नाथ से से तलाक की याचिका खारिज करने वाले फैमिली कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा और उनके द्वारा लगाए गए क्रूरता के आरोप अस्पष्ट और अस्वीकार्य हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस संजीव सचदेव और जस्टिस विकास महाजन की बेंच ने मामले की सुनवाई करने के बाद अपने आदेश में कहा,  “हमें फैमिली कोर्ट के दिये आदेश में कोई खामी नहीं मिली और उनके द्वारा लगाये गये क्रूरता के आरोप अस्पष्ट और अस्वीकार्य हैं। इसके अलावा अपीलकर्ता किसी भी ऐसे आरोप को साबित करने में विफल रहा, जिसे कोर्ट शारीरिक या मानसिक क्रूरता मान सके। इस कारण से हमें अपील में कोई मेरिट नहीं मिली है और हम इस केस को खारिज करते हैं।“

मालूम हो कि नेशनल कांफ्रेंस के लीडर उमर अब्दुल्ला ने अगस्त 2016 में फैमिली कोर्ट द्वारा पत्नी पायल नाथ से तलाक की याचिका खारिज होने के बाद दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया। उन्होंने दलील दी कि पायन नाथ से उनकी शादी बिल्कुल टूट गई है और वह दोबारा शादी करना चाहते हैं।

मामले में फैमिली कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि उमर अब्दुल्ला कोर्ट के सामने मानसिक टूटन, क्रूरता या परित्याग के दावों को साबित करने में विफल रहे हैं।

वहीं हाईकोर्ट में दायर की गई अपनी याचिका में अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी शादी पायल नाथ से साल 1994 में हुई थी, लेकिन 2007 के बाद से उनके बीच वैवाहिक संबंध नहीं थे। सितंबर 2023 में हाईकोर्ट ने अब्दुल्ला को अंतरिम रखरखाव के रूप में पायल नाथ को हर महीने 1.5 लाख रुपये और दोनों बेटों की शिक्षा प्रबंधन के लिए हर महीने अलग-अलग 60,000 रुपये देने का निर्देश दिया था।

टॅग्स :उमर अब्दुल्लादिल्ली हाईकोर्टनेशनल कॉन्फ्रेंस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतकांग्रेस विधायक ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विधानसभा में की नारेबाजी, भाजपा विधायक भड़के और जवाबी नारे लगे

कारोबारपंपोर बेल्ट में किसान केसर की जगह क्यों कर रहे सरसों की खेती?, कश्मीर के बेशकीमती उत्पाद के भविष्य को लेकर चिंताएं?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस