लाइव न्यूज़ :

ओम प्रकाश राजभर का दावा- चुनाव आते-आते आजम खान किसी दूसरे दल में चले जाएंगे, अखिलेश यादव पर लगाए आरोप

By शिवेंद्र राय | Updated: February 24, 2023 17:58 IST

फिलहाल कानूनी मामलों का सामना कर रहे आजम खान राज्य विधानसभा की सदस्यता और वोट देने का अधिकार खो चुके हैं। आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम ने भी अपनी सदस्यता और वोट देने का अधिकार खो दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देआजम खान को लेकर ओम प्रकाश राजभर का सनसनीखेज दावाकहा- चुनाव आते-आते आजम खान किसी दूसरे दल में चले जाएंगेकहा- चाहे वो बसपा में जाएं या कांग्रेस में, कहीं ना कहीं और चले जाएंगे

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और वरिष्ठ नेता आजम खान के बीच तल्ख रिश्तों पर पहले भी बहुत बातें हो चुकी हैं। अब सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा में आजम खान के भविष्य को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसकी चर्चा चारो ओर हो रही है।

दरअसल उत्तर प्रदेश की विधानसभा में अखिलेश यादव बजट के दिन काली शेरवानी पहन के पहुंचे थे। जब ओम प्रकाश राजभर से इस बारे में पूछा गया कि तो उन्होंने इसे आजम खान से जोड़ दिया। लखनऊ में पत्रकारों से बात करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "वो तो दिखाने गए थे कि आजम खान जी यहां नहीं हैं तो उनकी भरपाई के लिए शेरवानी पहन कर आए हैं, लेकिन आजम खान जी को तो वो खुद ही किनारे लगा रहे हैं। आप देखिएगा चुनाव आते-आते आजम खान किसी दूसरे दल में चले जाएंगे। चाहे वो बसपा में जाएं, चाहे कांग्रेस में चले जाएं। कहीं ना कहीं और चले जाएंगे। इनके साथ वो नहीं जाएंगे क्योंकि जब वो जेल में थे तो उनसे मिलने नहीं गए जबकि रमाकांत यादव से मिलने जेल में गए थे।"

बजट के दिन यूपी विधानसभा में अखिलेश यादव के साथ अन्य विधायक भी लाल टोपी के साथ काले रंग की शेरवानी पहने नजर आए थे। बाद में सपा नेताओं ने कहा कि यह अपने नेता मोहम्मद आजम खान को समर्थन देने का उनका अपना तरीका है। हालांकि कभी सपा के प्रमुख नेताओं में रहे आजम खान स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाते थे लेकिन अखिलेश यादव के साथ उनके रिश्ते ठीक नहीं माने जाते।

फिलहाल कानूनी मामलों का सामना कर रहे आजम खान राज्य विधानसभा की सदस्यता और वोट देने का अधिकार खो चुके हैं। आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम ने भी अपनी सदस्यता और वोट देने का अधिकार खो दिया है। हालांकि अब भी मुस्लिम समाज में आजम खान और उनके परिवार की अच्छी पकड़ मानी जाती है। ऐसे में अगर ओम प्रकाश राजभर के दावों में सच्चाई हुई तो समाजवादी पार्टी के नुससान उठाना पड़ सकता है।

टॅग्स :ओम प्रकाश राजभरअखिलेश यादवआज़म खानसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया