लाइव न्यूज़ :

लोकसभा स्पीकर होंगे बीजेपी सांसद ओम बिरला, गुजरात-राम मंदिर आंदोलन से है पुराना संबंध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 18, 2019 11:47 IST

लोकसभा चुनाव 2019 में ओम बिरला 279677 वोटों के अंतर से अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी को शिकस्‍त देने में कामयाब रहे। इस सीट पर कुल 15 प्रत्याशी मैदान में थे। भारतीय जनता पार्टी के ओम बिरला को 800051 वोट मिले।

Open in App
ठळक मुद्दे2004 से 2008 तक राजस्थान सरकार में ओम बिरला संसदीय सचिव रहे हैं।57 वर्षीय ओम बिरला तीन बार विधायक रह चुके हैं और कोटा से लगातार दूसरी बार सांसद बने हैं।

राजस्थान के कोटा से बीजेपी सांसद ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष होंगे। नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल ने भी एनडीए प्रत्याशी ओम बिरला को समर्थन देने का ऐलान किया है। और 57 वर्षीय ओम बिरला तीन बार विधायक रह चुके हैं और कोटा से लगातार दूसरी बार सांसद बने हैं।

राजनीतिक करियर

ओम कृष्ण बिरला (4 दिसम्बर 1962) भारत के राजस्थान से एक राजनीतिज्ञ और वर्तमान में कोटा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से 17वीं लोकसभा के सांसद हैं। वे 2003, 2008 व 2013 में 12वीं, 13वीं एवं 14वीं राजस्थान विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। वर्ष 2004 से 2008 तक राजस्थान सरकार में वह संसदीय सचिव रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भारतीय जनता युवा मोर्चा से शुरू की थी। वह छह सालों तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे हैं।

गुजरात भूकंप में किया था काम

ओम बिरला की वेबसाइट www.ombirla.com के अनुसार उन्होंने   26 जनवरी 2001 को गुजरात में आये भयंकर भूकम्प पीड़ितों की सहायतार्थ चिकित्सकों सहित लगभग 100 से अधिक स्वयंसेवकों के राहत दल का नेतृत्व करते हुए लगातार 10 दिनों तक दिन रात भूकम्प पीड़ितों की सहायता की थी। इसके अलावा उनकी वेबसाइट पर परिचय में यह लिखा है कि राम मंदिर निर्माण आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए उत्तरप्रदेश की विभिन्न जेलों में यातनाऐं भोगी।

लगातार दूसरी बार बने सांसद

लोकसभा चुनाव 2019 में ओम बिरला 279677 वोटों के अंतर से अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी को शिकस्‍त देने में कामयाब रहे। इस सीट पर कुल 15 प्रत्याशी मैदान में थे। भारतीय जनता पार्टी के ओम बिरला को 800051 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के राम नारायण मीणा 520374 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। लोकसभा चुनाव 2014 में उन्होंने कांग्रेस सांसद इज्यराज सिंह को शिकस्त दी थी।

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलराजस्थानकोटा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील