लाइव न्यूज़ :

1400 इलेक्ट्रिक स्कूटरों को वापस बुलाएगा ओला, आग लगने की कई घटनाओं के बाद सरकार ने दी थी चेतावनी

By विशाल कुमार | Updated: April 24, 2022 11:43 IST

हाल ही में, देश के विभिन्न हिस्सों में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों में आग लगने की व्यापक घटनाएं हुई हैं, जिससे निर्माताओं को अपने वाहनों को वापस बुलाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी ने कहा कि पुणे में 26 मार्च को हुई आग की घटना की जांच जारी है।ओला इलेक्ट्रिक ने आगे कहा कि इन स्कूटरों का हमारे सेवा इंजीनियरों द्वारा निरीक्षण किया जाएगा।ओला इलेक्ट्रिक ने कहा कि भारत के लिए नवीनतम प्रस्तावित मानक एआईएस 156 के लिए परीक्षण किया गया है।

नई दिल्ली: वाहनों में आग लगने की घटनाओं के मद्देनजर ओला इलेक्ट्रिक अपने 1,441 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की को वापस बुला रही है। कंपनी ने कहा कि पुणे में 26 मार्च को हुई आग की घटना की जांच जारी है और प्रारंभिक मूल्यांकन में पाया गया कि यह एक अलग घटना थी।

हालांकि, इसने कहा कि एक पूर्व-उपाय के रूप में हम उस विशिष्ट बैच में स्कूटरों का विस्तृत निदान और स्वास्थ्य जांच करेंगे और इसलिए 1,441 वाहनों की स्वैच्छिक वापसी जारी कर रहे हैं।

ओला इलेक्ट्रिक ने आगे कहा कि इन स्कूटरों का हमारे सेवा इंजीनियरों द्वारा निरीक्षण किया जाएगा और सभी बैटरी सिस्टम, थर्मल सिस्टम के साथ-साथ सुरक्षा प्रणालियों में पूरी तरह से निदान के माध्यम से जाना जाएगा। 

ओला इलेक्ट्रिक ने कहा कि उसके बैटरी सिस्टम पहले से ही अनुपालन करते हैं और यूरोपीय मानक ईसीई 136 के अनुरूप होने के अलावा, भारत के लिए नवीनतम प्रस्तावित मानक एआईएस 156 के लिए परीक्षण किया गया है।

हाल ही में, देश के विभिन्न हिस्सों में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों में आग लगने की व्यापक घटनाएं हुई हैं, जिससे निर्माताओं को अपने वाहनों को वापस बुलाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

ओकिनावा ऑटोटेक ने 3,000 से अधिक जबकि प्योरईवी ने लगभग 2,000 वाहनों को वापस बुलाया था। आग की घटनाओं के बाद सरकार ने एक जांच पैनल बनाया है और कंपनियों को लापरवाही बरतने पर दंड की चेतावनी दी थी।

टॅग्स :ओलाElectric Vehiclesइलेक्ट्रिक व्हीकलइलेक्ट्रिक स्कूटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2024 में 96997 रुपये में खरीदा?, खराब इलेक्ट्रिक स्कूटर बदलिए या पूरा पैसा लौटाए?, उपभोक्ता आयोग ने ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज को दिया ऑर्डर?

कारोबारअपने निवेश लक्ष्य से बहुत पीछे है ईवी सेक्टर?, 2,23,119 करोड़ रुपए का निवेश

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

भारत7 फरवरी को पूरे देश में ओला, उबर, रैपिडो ड्राइवरों की हड़ताल, शोषण और न्यूनतम बेस किराए की कमी के खिलाफ 'ऑल-इंडिया ब्रेकडाउन' का ऐलान

कारोबारइलेक्ट्रिक वाहनः 12.1 प्रतिशत के साथ नंबर-1 चंडीगढ़, गोवा में 11.9 प्रतिशत और दिल्ली में 11.6 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान, देखिए देशभर आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष