लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी बारे में की अपमानजनक टिप्पणी, अधिकारी का ओहदा कर दिया गया कम

By भाषा | Updated: February 14, 2020 06:29 IST

राज्यसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी आदेश में राज्यसभा के उप निदेशक (सुरक्षा) उरजुल हसन को राजनीतिक तटस्थता बरकरार नहीं रख पाने और नियमों का पालन करने में नाकाम रहने के कारण पदावनत किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले राज्यसभा के एक सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुये उसका ओहदा कम कर (पदावनत) दिया गया है।राज्यसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी आदेश में राज्यसभा के उप निदेशक (सुरक्षा) उरजुल हसन को राजनीतिक तटस्थता बरकरार नहीं रख पाने और नियमों का पालन करने में नाकाम रहने के कारण पदावनत किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले राज्यसभा के एक सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुये उसका ओहदा कम कर (पदावनत) दिया गया है।

राज्यसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी आदेश में राज्यसभा के उप निदेशक (सुरक्षा) उरजुल हसन को राजनीतिक तटस्थता बरकरार नहीं रख पाने और नियमों का पालन करने में नाकाम रहने के कारण पदावनत किया गया है।

हसन के खिलाफ इस मामले में दर्ज शिकायत के आधार पर की गयी प्राथमिक जांच के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। शिकायत में हसन पर सोशल मीडिया पर राजनीतिक गततिविधियों से जुड़ी कई पोस्ट साझा करने का आरोप लगाया गया था।

राज्यसभा सचिवालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभापति एम वेंकैसा नायडू ने नियमों के तहत कार्रवाई करते हुये हसन का ओहदा पांच साल के लिये कम कर कनिष्ठ श्रेणी (लोअर ग्रेड) के सुरक्षा अधिकारी करने का निर्देश दिया है।

इस अवधि उन्हें वेतन में सालाना बढ़ोतरी के लाभ से वंचित रखा जायेगा। हसन पर प्रधानमंत्री के अलावा कुछ केन्द्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणियां करने का भी आरोप है। इस मामले में हसन के खिलाफ राज्यसभा सेवा नियम 1957 और केन्द्रीय लोक सेवा (आचरण) नियमों के तहत कार्रवाई की गयी है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमोदी सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार