लाइव न्यूज़ :

अमृत-2 और स्वच्छ भारत मिशन-2 में शामिल होगा ओडिशा : पटनायक

By भाषा | Updated: October 2, 2021 10:41 IST

Open in App

भुवनेश्वर, दो अक्टूबर ओडिशा सरकार ने कहा है कि राज्य अमृत-2 और स्वच्छ भारत मिशन 2.0 जैसे प्रमुख मिशनों के सफल कार्यान्वयन में केंद्र सरकार के साथ भागीदारी करेगी।

यह घोषणा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन (अमृत) 2.0 और एसबीएम 2.0 के शुभारंभ पर शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की।

पटनायक ने कहा, “मुझे खुशी है कि केंद्र सरकार अमृत 2.0 और एसबीएम 2.0 शुरू कर रही है। ओडिशा इन प्रमुख मिशनों के सफल कार्यान्वयन में केंद्र सरकार के साथ भागीदारी करेगा और हमारी शहरी आबादी के लिए रहने योग्य मानकों में सुधार लाने की दिशा में काम करेगा। मुझे अपने अनुभव साझा करने का अवसर देने के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं।”

पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह भी बताया कि ओडिशा सरकार ने दिसंबर 2022 तक शहरों के सभी घरों में नल का पानी कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि राज्य ने 2015 में शुरुआत के बाद से केंद्र के अमृत मिशन को लागू किया है और ओडिशा के नौ प्रमुख शहरों में शहरी जल आपूर्ति क्षेत्र और सेप्टेज (सेप्टिक टैंक से अपशिष्ट हटाना) प्रबंधन में पर्याप्त सुधार हासिल किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग 1,600 करोड़ रुपये के निवेश के साथ जलापूर्ति और सेप्टेज परियोजनाएं लागू की गई हैं। साथ ही कहा कि अमृत के तहत परियोजनाओं और शहरी सुधार उपायों के कार्यान्वयन के साथ, ओडिशा पिछले 3 साल से लगातार देश में पहला स्थान हासिल कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ