लाइव न्यूज़ :

ओडिशा शिक्षिका हत्याकांड : पिता ने विपक्ष और मीडिया से बेटी को ‘बदनाम’ नहीं करने की अपील की

By भाषा | Updated: November 7, 2021 22:41 IST

Open in App

भुवनेश्वर, सात नवंबर ओडिशा के कालाहांडी जिले में अपहरण के बाद मार डाली गयी एक महिला शिक्षिका के पिता ने रविवार को विपक्षी दलों एवं मीडिया से अपील की कि वे उनकी बेटी के ‘चरित्र हनन’ में शामिल होने से बचें ।

दिवंगत शिक्षक के परिवार ने कांताबनजी के कांग्रेस विधायक एस एस सलूजा की हालिया टिप्पणी पर नाराजगी जताई है कि वह मुख्य आरोपी के साथ समझौता करने के लिये गृह राज्य मंत्री डी एस मिश्रा के घर रायपुर गयी थीं ।

सलूजा ने दावा किया था कि वे 20-23 सितंबर तक तीन दिनों के लिये मिश्रा के आवास पर गए थे और मंत्री ने उनके और मुख्य आरोपी के बीच मतभेदों को सुलझाने की कोशिश की थी, जो कालाहांडी जिले के निजी स्कूल की प्रबंध समिति के अध्यक्ष हैं।

विपक्षी दल मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर मिश्रा को मंत्रिपरिषद से बर्खास्त करने का दबाव बना रहे हैं, उनका आरोप है कि वह मुख्य आरोपी के करीबी हैं।

शिक्षिका का शव 19 अक्टूबर को उस स्कूल के खेल के मैदान से बरामद किया गया, जहां वह काम करती थी। इस सिलसिले में मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने कहा कि अपहरण और हत्या के मुख्य संदिग्ध की शिक्षिका से दुश्मनी थी, क्योंकि वह उसके विवाहेतर संबंधों से अवगत थी और उसने चेतावनी दी थी कि वह उसे बेनकाब कर देगी।

शिक्षिका (24) के पिता ने यह भी कहा कि उन्हें और उनके परिवार को पटनायक पर पूरा भरोसा है और उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है ।

सलूजा ने कहा कि महिला का परिवार कुछ वर्गों के ‘‘दबाव’’ के कारण इस तरह की बयानबाजी कर रहा है ।

कांग्रेस विधायक ने कहा, ‘‘वे डरे और घबराए हुए हैं। एक महीने तक राज्यव्यापी हंगामे के बावजूद मंत्री को बर्खास्त नहीं किए जाने से वे खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। इसलिए, वे अब सार्वजनिक रूप से कह रहे हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री पर भरोसा है ।’’

विधायक ने कहा कि दिवंगत शिक्षिका के पिता ने ही यह आरोप लगाया था कि पुलिस ने उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की। सलूजा ने कहा, ‘‘अब, वे अपनी जान के खतरे के डर से कुछ और कह रहे हैं।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सुरेश राउतरे ने कहा, ‘‘परिवार के आरोपों के आधार पर, हम उन्हें न्याय दिलाने में मदद करने के लिए इस मुद्दे को उठाने के लिए आगे आए। लेकिन अब वो कुछ और ही कह रहे हैं । हालांकि, परिवार को न्याय मिलने तक कांग्रेस अपना आंदोलन जारी रखेगी।’’

इस बीच, वरिष्ठ भाजपा नेता और सुंदरगढ़ के सांसद जुएल उरांव ने दावा किया कि मुख्यमंत्री के कालाहांडी दौरे से पहले महिला के परिवार पर अपना मन बदलने के लिए दबाव डाला गया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘यही कारण है कि वे अब मिश्रा के खिलाफ सामने नहीं आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारत अधिक खबरें

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप