लाइव न्यूज़ :

ओडिशा : चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण केंद्र में जासूसी करने पर फोटोग्राफर को उम्रकैद

By भाषा | Updated: February 11, 2021 20:41 IST

Open in App

बालासोर (ओडिशा), 11 फरवरी ओडिशा की एक अदालत ने बालासोर जिले के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र (आईटीआर) में जासूसी करने के जुर्म में एक फोटोग्राफर को बृहस्पतिवार को आजीवन कारावास की सजा सुनायी।

अतिरिक्त जिला अदालत (एक) न्यायाधीश गिरिजा प्रसाद महापात्र ने आईटीआर में डीआरडीओ की प्रयोगशाला में फोटोग्राफर का काम करने वाले ईश्वर चंद्र बेहेरा को साजिश रचने और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समेत विदेशी खुफिया एजेंसियों के साथ गोपनीय सूचनाएं साझा करने का दोषी ठहराया।

अदालत ने बेहेरा पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

अभियोजन के मुताबिक गोपनीय सूचना दूसरे देशों को भेजने के संबंध में बेहेरा के बारे में सूचना मिलने के बाद खुफिया एजेंसियों ने उसे गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ पुलिस में एक मामला दर्ज कराया गया।

एक सरकारी वकील ने बताया कि बेहेरा को भारतीय दंड संहिता की धारा 121 ए (राजद्रोह) और 120 बी (आपराधिक साजिश) तथा शासकीय गोपनीयता कानून की धारा तीन, चार, पांच के तहत दोषी करार दिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पुष्टि की थी कि विभिन्न देशों से बेहेरा के बैंक खाते में रकम स्थानांतरित की गयी थी।

मयूरभंग जिले में कांतिपुर गांव का निवासी बेहेरा 2007 से आईटीआर में अनुबंध के आधार पर फोटोग्राफर का काम करता था। वह आईटीआर के कंट्रोल टावर के सीसीटीवी स्टेशन पर कार्यरत था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन