लाइव न्यूज़ :

ओडिशा सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर नए साल के जश्न पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: December 1, 2021 01:39 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 30 नवंबर ओडिशा सरकार ने होटलों और अन्य सभी सार्वजनिक स्थानों पर नए साल का जश्न मनाने पर मंगलवार को रोक लगा दी। सरकार का कहना है कि इस तरह से लोगों के एकत्र होने से कोविड​​-19 संक्रमण के फैलने का अधिक खतरा है।

पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पिकनिक पर भी रोक लगा दी गई है।

विशेष राहत आयुक्त ने दिसंबर के लिए नवीकृत कोविड दिशा-निर्देशों में कहा कि नए साल की पूर्व संध्या के मौके पर खुले में किसी भी सामुदायिक भोज की अनुमति नहीं दी जाएगी।

आमतौर पर लोग 31 दिसंबर और एक जनवरी को नए साल का स्वागत करने के लिए होटल, रेस्तरां, क्लब, पार्क और कन्वेंशन हॉल में बड़ी संख्या में इकट्ठा होते हैं।

एक आदेश में कहा गया है कि इस तरह से लोगों के एकत्र होने पर कोविड के प्रसार का अधिक खतरा है, इसलिए नव वर्ष की पूर्व संध्या और नये साल पर सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाई गई है।

राज्य में सप्ताहांत में कोई बंद नहीं होगा और सभी शहरी क्षेत्रों में हर रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी