लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने उठाई सुंदरगढ़ में एम्स की मांग

By भाषा | Updated: September 14, 2021 19:49 IST

Open in App

राउरकेला, 14 सितंबर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को कहा कि ओडिशा सरकार आदिवासी बहुल सुंदरगढ़ जिले में राज्य के दूसरे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना के प्रयास जारी रखेगी।

पटनायक ने यहां सुंदरगढ़ जिले के लिए बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना (बीएसकेवाई) के तहत स्मार्ट स्वास्थ्य कार्ड के वितरण का शुभारंभ करते हुए यह बात कही।

सुंदरगढ़ में एम्स के लिए राज्य की मांग का उल्लेख करते हुए, पटनायक ने कहा, "सुंदरगढ़ के लोग, जिनका भारत में हॉकी के विकास में बहुत बड़ा योगदान है, उन्हें एम्स मानक की स्वास्थ्य देखभाल सेवा प्राप्त करने का उचित और मूल अधिकार है।"

इस बात पर प्रकाश डालते हुए कि जिले के हॉकी खिलाड़ियों ने राज्य और देश को गौरवान्वित किया है, मुख्यमंत्री ने ओलंपियन बीरेंद्र लाकड़ा, अमित रोहिदास, दीप ग्रेस इक्का और नमिता टोप्पो को बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने दिन में जिले में 580 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।

स्मार्ट हेल्थ कार्ड पाने वाला सुंदरगढ़ मलकानगिरी के बाद दूसरा जिला है। कार्ड का वितरण पहली बार 20 अगस्त को मलकानगिरी जिले में किया गया था।

जिले में एम्स की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार बार-बार केंद्र से मांग उठाती रही है और ओडिशा विधानसभा में भी अपना रुख स्पष्ट किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर