लाइव न्यूज़ :

पुरी लोकसभा सीट: सिर्फ इतने वोटों से हार गए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा, जानें कौन जीता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2019 10:36 IST

ओडिशा में लोकसभा की कुल 21 सीटों हैं जिनमें से बीजेपी 5 सीटें जीच चुकी है जबकि 3 सीटों पर आगे चल रही है। वही नवीन पटनायक की पार्टी बीजद 6 सीटों पर जीत चुकी है और 6 पर बढ़त बनाई हुई है। कांग्रेस पार्टी सिर्फ 1 सीट पर विजयी हुई।

Open in App
ठळक मुद्दे21 लोकसभा सीटों वाले राज्य में भाजपा ने 2014 में केवल एक सीट पर ही जीत दर्ज की थी।पिनाकी मिश्र ने संबित पात्रा को 11714 वोटों से हराया। 

ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पिनाकी मिश्र के बीच हुई चुनावी जंग में पात्रा हार गए। चुनाव आयोग के अनुसार संबित पात्रा को कुल 526607 वोट मिले। वहीं पिनाकी मिश्र को 538321 वोट मिले थे। पिनाकी मिश्र ने संबित पात्रा को 11714 वोटों से हराया। 

21 लोकसभा सीटों वाले राज्य में भाजपा ने 2014 में केवल एक सीट पर ही जीत दर्ज की थी। भाजपा के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बीजू जनता दल ने 2014 में 21 में से 20 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

ओडिशा में बीजद सरकार बनाने की ओर अग्रसर

ओडिशा के विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी बीजू जनता दल (बीजद) देश भर में चल रहे मोदी लहर के बाद भी लगातार पांचवीं बार सरकार बनाने की कगार पर है। पार्टी राज्य की कुल 147 सीटों में 84 सीटों पर जीत हासिल कर ली है, जबकि 28 सीटों पर आगे चल रही है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्य विपक्षी पार्टी बनने की ओर अग्रसर है। भाजपा 16 सीटें जीत गई है जबकि उसके उम्मीदवार 8 विधानसभा सीटों पर आगे चल रहे हैं। हालांकि, अन्य राज्यों की तरह भाजपा और उसके सहयोगी ओडिशा में भी मजबूत स्थिति में हैं। मौजूदा विधानसभा में भाजपा के महज 10 विधायक हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावसंबित पात्रापुरीओडिशा लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहमें बाहर से दुश्मन नहीं चाहिए, अंदर ही दुश्मन बैठा है, संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर पाकिस्तान का विमर्श आगे बढ़ाने का आरोप लगाया

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतTibetan spiritual leader Dalai Lama: सीआरपीएफ 30 कमांडो टीम की सुरक्षा में रहेंगे दलाई लामा?, ‘जेड’ श्रेणी में चलेंगे तिब्बती आध्यात्मिक नेता

भारतBiren Singh Manipur: मणिपुर में कहां फंसा पेंच?, 5 दिन के बाद भी भाजपा ने सीएम को नहीं चुना, 2 दिन में दो बार राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मिल चुके हैं संबित पात्रा

भारतBiren Singh Manipur: मणिपुर में एन बीरेन सिंह की जगह कौन लेगा?, संबित पात्रा ने विधायकों से साथ की बैठक, पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा करेंगे फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: कहां से आया 'जय भीम' का नारा? जिसने दलित समाज में भरा नया जोश

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: आज भी मिलिंद कॉलेज में संरक्षित है आंबेडकर की विरासत, जानें

भारतडॉ. आंबेडकर की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारतIndiGo Crisis: लगातार फ्लाइट्स कैंसिल कर रहा इंडिगो, फिर कैसे बुक हो रहे टिकट, जानें

भारतIndigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए 37 ट्रेनों में 116 कोच जोड़े गए