लाइव न्यूज़ :

ओडिशा : रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में वृद्धि के खिलाफ बीजद सड़क पर उतरेगा

By भाषा | Updated: November 18, 2021 15:19 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 18 नवंबर ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में वृद्धि को लेकर केंद्र के खिलाफ अपना आंदोलन तेज करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। साथ ही, पार्टी ने 22 नवंबर से पूरे राज्य में तीन दिनों के प्रदर्शन का आह्वान भी किया।

कालाहांडी जिले में एक शिक्षिका के अपहरण और हत्या की घटना को लेकर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी तथा कांग्रेस के राज्यव्यापी विरोध-प्रदर्शन के बीच बीजद ने यह घोषणा की।

बीजद ने पिछले साढ़े तीन साल के दौरान रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 70 प्रतिशत तक वृद्धि होने के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। राज्य विधानसभा में बीजद की मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक ने कहा है कि 2016-17 में 549 रुपये में उपलब्ध रसोई गैस सिलेंडर अब 928 रुपये में मिल रहा है, इस तरह इसकी कीमत में करीब 70 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम यह नहीं कह रहे, बल्कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने खुद संसद में यह जानकारी दी। ’’ मलिक ने कहा कि हालांकि केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क घटा दिया लेकिन उसने रसोई गैस की कीमत घटाने की मांग पर विचार नहीं किया। उन्होंने कहा कि इसलिए बीजद ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में अभूतपूर्व वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करने का फैसला किया है।

वहीं, भाजपा ने दावा किया है कि शिक्षिका की हत्या की घटना के बाद विपक्षी दलों द्वारा सत्तारूढ़ दल को घेरे जाने के बाद बीजद सड़क पर उतर रहा है। विपक्ष मामले के आरोपी को कथित तौर पर बचाने को लेकर राज्य के गृह राज्य मंत्री डी एस मिश्रा को हटाने की मांग कर रहा है।

भाजपा प्रवक्ता पीताम्बर आचार्य ने कहा, ‘‘यह महिलाओं के खिलाफ अपराध से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश है। ‘‘ पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा ने मंत्री को हटाने की अपनी मांग के लिए समर्थन जुटाने को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया है।

कांग्रेस विधायक सुरेश राउत्रे ने कहा, ‘‘यदि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, मिश्रा को बर्खास्त नहीं करते हैं तो हम शिक्षिका के लिए न्याय को लेकर पंचायत चुनाव तक प्रदर्शन जारी रखेंगे।’’

उल्लेखनीय है कि 19 अक्टूबर को शिक्षिका का शव बरामद हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल