लाइव न्यूज़ :

ओडिशा विधानसभा चुनाव: तीन-चौथाई सीटें जीतकर 5वीं बार CM बनेंगे नवीन पटनायक, BJP बनी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

By स्वाति सिंह | Updated: May 24, 2019 14:01 IST

ओडिशा के विधानसभा चुनाव: ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) लगातार पांचवीं बार सरकार बनाने की कगार पर है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में हुए चुनावों में विधानसभा की कुल 146 सीटों में से नवीन पटनायक की पार्टी 112 सीट पर जीत चुकी है।लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करते हुए आठ सीटों पर जीत दर्ज की है।

लोकसभा चुनाव में मोदी लहर होने के बावजूद ओडिशा में नवीन पटनायक ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। राज्य में नवीन पटनायक पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। राज्य में हुए चुनावों में विधानसभा की कुल 146 सीटों में से नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी ने तीन चौथाई सीटों पर जीत हासिल की है। बीजेपी ने 112 सीटों पर जीत हासिल की है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी 23, कांग्रेस 9 और लेफ्ट एक सीट जीत चुके हैं। जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई है।

लोकसभा चुनाव में बीजेपी का शानदार प्रदर्शन

साल 2014 में हुए चुनाव में बीजेपी को राज्य में एक सीट ही मिली थी। जबकि लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करते हुए आठ सीटों पर जीत दर्ज की है। बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का नाम हारने वालों की सूची में शामिल हो गया है। पुरी सीट से बीजद के पिनाकी मिश्रा ने पात्रा को 11,714 वोटों से हरा दिया है। राज्य में कुल 21 लोकसभा की सीटें है। बीजेडी ने 12 सीटों पर जीत हासिल की है।

कांग्रेस के खाते में सिर्फ एक सीट आई है। ओडिशा में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रदेश कांग्रेस समिति अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की।  ओडिशा विधानसभा चुनाव 2019

पार्टी                    सीट

बीजेडी                 112 बीजेपी                  23 कांग्रेस                  09निर्दलीय                01लेफ्ट                     ०1 

ओडिशा लोकसभा चुनाव 2019 

पार्टी                    सीटबीजेपी                  08 बीजेडी                  12 कांग्रेस                    01

पटनायक ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार 2000 में लिया था। 'ईमानदार और स्वच्छ' नेता की अपनी छवि के दम पर पटनायक पांच साल से राज्य के मुख्यमंत्री के पद पर काबिज हैं। उन्होंने अपने पिता की लोकसभा सीट अस्का से 1997 में चुनाव लड़कर राजनीति की शुरूआत की। लेकिन जब एक साल बाद जनता दल टूटा तब पटनायक ने बीजू जनता दल बनाया।   

टॅग्स :ओडिशा विधानसभा चुनाव 2019ओडिशा लोकसभा चुनाव 2019बीजू जनता दल (बीजेडी)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसनवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर