लाइव न्यूज़ :

एसएससी भर्ती घोटाले के मुद्दे पर हंगामे के कारण ओडिशा विधानसभा स्थगित

By भाषा | Updated: September 3, 2021 16:42 IST

Open in App

ओडिशा विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुक्रवार को शुरू होते ही विपक्षी दल कांग्रेस के विधायकों ने कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की भर्ती प्रक्रिया में घोटाले का आरोप लगाते हुए हंगामा प्रारंभ कर दिया जिसके बाद सदन की कार्यवाही को शाम चार बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि सदन की कार्यवाही जानबूझकर स्थगित की गई ताकि राज्य में बदतर होती कानून व्यवस्था पर चर्चा न हो सके। भाजपा ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए नोटिस दिया था और विधानसभा अध्यक्ष ने उसे स्वीकार किया था। भाजपा के मुख्य सचेतक मोहन माझी ने कहा, “एक भी प्रश्न पूछे जाने से पहले एक मिनट के भीतर सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। अब यह साफ हो गया है कि सत्ताधारी बीजू जनता दल और कांग्रेस के बीच गुप्त रूप से डील हुई है ताकि कानून व्यवस्था पर चर्चा न की जा सके।” माझी ने सदन के बाहर संवाददाताओं से कहा, “यह मैच फिक्सिंग जैसा है। गोपनीय ढंग से की गई डील के मुताबिक, कांग्रेस ने भर्ती घोटाले का मुद्दा उठाया और हंगामा किया जिसके बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। कानून व्यवस्था के मुद्दों पर चर्चा नहीं हो सकी। हम महांगा दोहरे हत्याकांड में कानून मंत्री की कथित संलिप्तता का मुद्दा और अन्य इस प्रकार के विषय उठाना चाहते थे।” प्रश्नकाल के लिए पूर्वाह्न साढ़े दस बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही कांग्रेस विधायी दल के नेता नरसिंहा मिश्रा ने कथित घोटाले का मुद्दा उठाया। सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले ही कांग्रेस के नेता अपनी सीट पर खड़े हो गए। सुरेश राउत्रे और ताराप्रसाद बहिनीपति के नेतृत्व में पार्टी के विधायक आसन के समक्ष आ गए और सरकार विरोधी नारे लगाने लगे। मिश्रा ने सदन में कहा, “एसएससी भर्ती प्रक्रिया में बड़ा घोटाला हो रहा है। तीसरे तल (सचिवालय में जहां मुख्यमंत्री कार्यालय स्थित है) की संलिप्तता से कोई इनकार नहीं कर सकता।” इसके बाद सदन के अध्यक्ष एस एन पात्रो ने सदन की कार्यवाही शाम चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतराम नाम सत्य है और सीएम माझी हाय-हाय?, 12 मरीजों की मौत, इस्तीफा दें स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग?, ओडिशा विधानसभा में बीजद और कांग्रेस ने हल्ला बोला

भारतRajya Sabha Polls Odisha Chuanv 2026: ओडिशा में कांग्रेस के 14 विधायक और 8 को लेकर टेंशन में आलाकमान?, कर सकते ‘क्रॉस-वोटिंग’?

भारत11 चिकित्सा अधिकारियों ने जान जोखिम में डालकर 13 मरीज को बचाया?, मृतक के परिजन को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि?

भारतचिट फंड घोटाले में फंसे पूर्व बीजद सांसद रबींद्र कुमार जेना भाजपा में शामिल, बालासोर के पूर्व बीजेपी विधायक जीवन प्रदीप दास का इस्तीफा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए