लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: वायरस से संक्रमित था बेटा, डॉक्टर ने किसी को नहीं बताया, संपर्क में आने से कई लोगों के संक्रमित होने की आशंका

By गुणातीत ओझा | Updated: March 21, 2020 09:28 IST

ओडिशा में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। एक डॉक्टर ने ही अपने बेटे के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बात छिपाई रखी। यूके से लौटा था एम्स के डॉक्टर का बेटा।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा में एम्स के डॉक्टर ने छिपाई रखी बेटे के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बातटेस्ट पॉजिटिव आने पर अब कई डॉक्टर्स को सता रहा है वायरस से संक्रमित होने का डर

भुवनेश्वर के एम्स में डॉक्टरों ने चिकित्सा अधीक्षक पर अपने बेटे के कोरोनो वायरस के लक्षणों के बारे में न बताने का आरोप लगाया है। जिसके कारण कम से कम तीन डॉक्टरों को संक्रमण होने का डर सता रहा है और तीनों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। विदेश में पढ़ाई कर रहा डॉक्टर का 19 साल का बेटा हाल ही में यूके से लौटा था। वह यहां आया तो उसमें कोरोना वायरस के होने की पुष्टि हुई है।

यह ओडिशा में कोरोना वायरस का दूसरा पॉजिटिव केस था। राज्य सरकार के प्रवक्ता सुब्रतो बागची ने बताया कि युवक की तबीयत स्थिर है, उसके परिवार को भी आइसोलेश ने में रखा गया है।

भुवनेश्वर में AIIMS के रेजिडेंट्स डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) की ओर से लिखे गए एक पत्र में आरोप लगाया गया है, “RDA चिकित्सा अधीक्षक और आईसोलेशन यूनिट के प्रभारी संदिग्ध कोरोना संक्रमित मरीजों को संभालने में आपकी लापरवाही को सामने लाना चाहता है। यह हमारे संज्ञान में आया है कि 19 साल के एक मरीज को आइसोलेशन यूनिट में लाया गया था और उसकी ट्रैवल हिस्ट्री को छुपा कर डॉक्टर्स रूम में रखा गया था। साथ ही 12 घंटे तक मरीज को भर्ती नहीं किया गया। जब मामले के बारे में पूछताछ की गई, तो आइसोलेशन यूनिट प्रभारी ने कहा कि यह एक हाई-प्रोफाइल मामला है और विवरण का खुलासा नहीं किया। उन्होंने युवक का यात्रा इतिहास को छुपाते हुए मरीज की केस शीट भर दी। "

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाओड़िसाएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"