लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में भी ऑड ईवन होगा लागू, योगी सरकार के मंत्री ने दिया संकेत, ट्रैफिक पुलिस को भी मिले निर्देश

By विनीत कुमार | Updated: November 4, 2019 16:17 IST

दिल्ली में 4 नवंबर से ऑड ईवन की शुरुआत हो गई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले ही महीने इसे लेकर घोषणा की थी। हालांकि, इस योजना को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में लागू किया जा सकता है ऑड ईवन नियमयोगी सरकार के मंत्री दारा सिंह ने कहा- ट्रैफिक पुलिस और डीजीपी को निर्देश दे दिए गये हैं

दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश में भी ऑड-ईवन नियम को जल्द ही लागू किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री दारा सिंह चौहान ने सोमवार को इसके संकेत दिए। दारा सिंह ने बताया कि राज्य की ट्रैफिक पुलिस को भी इस संबंध में निर्देश दे दिये गये हैं। माना जा रहा है कि यूपी के कुछ बड़े शहरों में ऑड ईवन को लागू किया जा सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान के बीच प्रदूषण नियंत्रण के लिए सोमवार को कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में ऑड-ईवन के कदमों पर भी चर्चा की गई। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक दारा सिंह ने ऑड ईवन लागू करने को लेकर पत्रकारों के सवाल पर कहा, 'इस पर ट्रैफिक पुलिस और डीजीपी को निर्देश दे दिए गये हैं कि पूरे तरीके से ऑड ईवन को लागू कीजिए। अब इस पर पुलिस विभाग के लोगों बता सकते हैं कि इसको कब से लागू कर रहे हैं।' 

बता दें कि दिल्ली में 4 नवंबर से ऑड ईवन की शुरुआत हो गई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले ही महीने इसे लेकर घोषणा की थी। हालांकि, इस योजना को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने ही सोमवार को सख्त टिप्पणी करते हुए दिल्ली सरकार से पूछा कि इससे क्या हासिल होने वाला है।

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अरुण मिश्रा ने प्रदूषण के मामले पर सुनवाई करते हुए कहा, 'कारें कम प्रदूषण करती हैं। आप (दिल्ली) इस ऑड-ईवन से क्या हासिल कर रहे हैं। ऑड-ईवन स्कीम के पीछे क्या सोच है? डीजल गाड़ियों को बैन करने की बात हम समझ सकते हैं लेकिन ऑड-ईवन स्कीम के पीछे क्या मत है।' 

दूसरी ओर दिल्ली में ऑड ईवन पर बीजेपी ने भी सवाल खड़े कर दिये। इस योजना के विरोध में बीजेपी नेता विजय गोयल सोमवार को ऑड नंबर की गाड़ी से दिल्ली की सड़कों पर उतरे जिसके बाद पुलिस ने उनका चालान काट दिया।

टॅग्स :ओड इवन रूलउत्तर प्रदेशसुप्रीम कोर्टदिल्लीवायु प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"