लाइव न्यूज़ :

Odd Even Formula Postponed: दिल्ली में टला ऑड-ईवन फॉर्मूला, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी का असर

By धीरज मिश्रा | Updated: November 10, 2023 15:56 IST

Delhi Odd-Even Rule: बीते दिनों पहले ही दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा था कि दिल्ली में सप्ताह दिनों के लिए ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू किया जाएगा। लेकिन, 10 नवंबर को गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में 13 नवंबर से 20 नवंबर तक लगने वाला ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू नहीं किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देOdd Even Formula Postponed in Delhi: दिल्ली में 13 नवंबर से 20 नवंबर तक लगने वाला ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू नहीं किया जाएगाDelhi Pollution Situation Improved: Iमंत्री गोपाल राय ने कहा, 300 के नीचे एक्यूआई पहुंच गया हैDelhi Odd-Even Rule: दीपावली के बाद फिर से स्थिति का विश्लेषण किया जाएगा

Delhi Odd-Even Rule: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए बीते दिनों पहले ही दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा था कि दिल्ली में सप्ताह दिनों के लिए ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू किया जाएगा। लेकिन, 10 नवंबर को गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में 13 नवंबर से 20 नवंबर तक लगने वाला ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू नहीं किया जाएगा। 

उन्होंने दिल्ली सचिवालय में प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में काफी कमी आई है। दिल्ली में हुई बरसात की वजह से प्रदूषण में काफी गिरावट दर्ज की गई है। 300 के नीचे एक्यूआई पहुंच गया है। बीते दिनों पहले यह एक्यूआई 450 तक पहुंच गया था। फिलहाल, दिल्ली में जो मौजूदा स्थिति है उसे देखते हुए दिल्ली में ऑड-ईवन लागू नहीं किया जाएगा।

दीपावली के बाद सरकार करेगी रिव्यू

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दीपावली के बाद फिर से स्थिति का विश्लेषण किया जाएगा। दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हमने सुप्रीम कोर्ट के सामने अपनी बात रखी।

हम सुप्रीम कोर्ट के लिखित आदेश का इंतजार कर रहे हैं। कोर्ट के आदेश का विश्लेषण करेंगे और फिर फैसला लेंगे।

ऑड-ईवन पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली की प्रदूषण को लेकर हुई सुनवाई के दौरान जस्टिस संजय किशन कौल की अध्यक्षता वाली बेंच ने टिप्पणी करते हुए ऑड-ईवन फॉर्मूला पर सवाल उठाए। बेंच ने कहा कि तुरंत खेतों में लगाई जा रही आग को रोका जाए। बेंच ने कहा कि प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए ऑड-ईवन फॉर्मूला का असर बहुत कम है। इससे बस थोड़ा सा असर पड़ सकता है। कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि खेतों में जलाई जा रही आग को कैसे रोकते हैं यह देखिए। कुछ जरूरी स्टेप्स लेने हैं तो जरूर लें। 

टॅग्स :Air Quality Commissionअरविंद केजरीवालसुप्रीम कोर्टArvind Kejriwalsupreme court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार