लाइव न्यूज़ :

Covid-19: लगातार चौथे दिन किया गया 1 लाख कोरोना टेस्ट, देश में अब तक किया जा चुका है 27.55 लाख टेस्ट

By सुमित राय | Updated: May 22, 2020 16:47 IST

देशभर में अब तक कोरोना वायरस से 27.55 लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं और 1.18 लाख लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेशभर में कोरोना वायरस के 27 लाख 55 हजार 714 टेस्ट किए गए हैं। देश में कोविड-19 के 18287 टेस्ट प्राइवेट लैब में किए गए हैं।

कोरोना वायरस का संक्रमण भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है और अब तक 1.18 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इस बीच भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि आज लगातार चौथे दिन 1 लाख टेस्ट किया गया और अब तक 27.55 लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं।

आईसीएमआर के डॉक्टर रमन आर गंगाखेडकर ने बताया कि आज लगातार चौथे दिन देश में 1 लाख से अधिक टेस्ट किए गए हैं। आज दोपहर 1 बजे तक देशभर में 27 लाख 55 हजार 714 टेस्ट किए गए हैं। 18287 टेस्ट प्राइवेट लैब में किए गए हैं।"

देशभर में 118447 लोग हो चुके हैं कोरोना वायरस से संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में अब तक 118447 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 3583 लोगों की मौत हो चुकी है और 48533 लोग ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है और अभी भारत में कोरोना वायरस के 66330 एक्टिव केस मौजूद है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया