लाइव न्यूज़ :

सैनिक स्कूल में अब से OBC के लिए 27% सीटें होंगी आरक्षित, रक्षा सचिव अजय कुमार ने दी जानकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2020 15:25 IST

सैनिक स्कूलों में भी ओबीसी वर्ग के स्टूडेंट्स को 27 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा। इसे शैक्षणिक सत्र 2021-22 से लागू किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे सैनिक स्कूलों में 67 फीसदी सीटें उस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के स्टूडेंट्स के लिए आरक्षित होती हैं।इस संबंध में सभी सैनिक स्कूलों के प्राचार्यों को आदेश का सर्कुलर भेज दिया गया है। 

सैनिक स्कूलों में एडमिशन की चाहत रखने वाले कई छात्रों और उनके परिजनों के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, सैनिक स्कूलों में अब से अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी आरक्षण लागू होने जा रहा है। जिसके तहत ओबीसी वर्ग के छात्रों को 27 प्रतिशत छूट दी जाएगी। इसकी जानकारी भारत सरकार के रक्षा सचिव अजय कुमार ने दी है। 

अजय कुमार ने ट्वीट करके बताया कि सैनिक स्कूलों में भी ओबीसी वर्ग के स्टूडेंट्स को 27 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा। इसे शैक्षणिक सत्र 2021-22 से लागू किया जा रहा है। इस संबंध में सभी सैनिक स्कूलों के प्राचार्यों को आदेश का सर्कुलर भेज दिया गया है। 

रक्षा सचिव अजय कुमार ने ने ट्विटर पर सर्कुलर की फोटो भी शेयर की है। इसमें बताया है कि सैनिक स्कूलों में 67 फीसदी सीटें उस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के स्टूडेंट्स के लिए आरक्षित होती हैं जहां वो स्कूल स्थित होता है। बचे 33 फीसदी पर अन्य राज्यों या केंद्रशासित प्रदेशों के स्टूडेंट्स का एडमिशन होता है। इसके लिए दो लिस्ट तैयार होती है - ए और बी।

अब हर लिस्ट में 15 फीसदी सीटें अनुसूचित जाति के लिए, 7.5 फीसदी अनुसूचित जनजाति के लिए और 27 फीसदी सीटें ओबीसी वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर) के लिए आरक्षित रहेंगी।

वर्तमान में देश में कुल 33 सैनिक स्कूल संचालित हो रहे हैं। इनका संचालन रक्षा मंत्रालय (Defence Ministry) के अधीन सैनिक स्कूल्स सोसायटी (Sainik Schools Society) द्वारा किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि एडमिशन की प्रक्रिया क्या है?

इसके साथ ही आपको बता दें कि पहली बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए NTA सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करने जा रही है। अगले शैक्षणिक सत्र के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है और प्रवेश परीक्षा 10 जनवरी 2021 को आयोजित की जाएगी। बता दें कि देश के 33 सैनिक स्कूलों में एडमिशन की प्रक्र‍िया शुरू करने के लिये नोटिफिकेशन जारी किया गया है। सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम की आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जाकर एडमिशन से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ा जा सकता है।

टॅग्स :एडमिशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDU Admission Rules Change: डीयू ने एडमिशन रूल को किया चेंज, इस साल प्रवेश करने वाले छात्रों के लिए ये जानना जरूरी

भारतDU Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के लिए स्नातक प्रवेश पोर्टल शुरु किया

भारतDelhi Nursery Admissions: मिशन एडमिशन शुरू?, 1741 निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में दाखिले की प्रक्रिया शुरू?, जानिए डेट, पात्रता, आयु और बहुत कुछ

भारतDelhi Nursery Admission: अभिभावक ने करें यह 3 काम, प्राइवेट स्कूल में दाखिला नहीं मिलेगा

भारतDelhi Nursery Admission 2023: दिल्ली में नर्सरी के दाखिले के लिए आज जारी होगी पहली लिस्ट, जानें कब निकलेगी दूसरी सूची-अन्य जरूरी बातें

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया