लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड के उपचाराधीन मरीजों की संख्या और घटी

By भाषा | Updated: August 15, 2021 20:11 IST

Open in App

अमरावती, 15 अगस्त आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 375 और कम होकर 17,865 रह गई है जबकि रविवार को संक्रमण के 1,506 नये मामले सामने आए और 1,835 मरीज स्वस्थ हुए।

नये स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि रविवार सुबह नौ बजे तक के पिछले 24 घंटों में राज्य में 16 और मरीजों की मौत हो गई।

राज्य में कोविड-19 की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या अब 19,93,697 हो गई है।

बुलेटिन में बताया गया कि संक्रमण से अब तक 19,62,185 लोग उबर चुके हैं और मृतक संख्या 13,647 है।

पूर्वी गोदावरी जिले से 319, चित्तूर से 217, एसपीएस नेल्लोर से 181, पश्चिमी गोदावरी से 170, गुंटूर से 162 और प्रकासम से 102 नये मामले सामने आए। शेष सात जिलों में से प्रत्येक में नये मामले 100 से कम दर्ज किए गए।

चित्तूर और कृष्णा जिले में चार-चार मरीजों की मौत हुई वहीं पूर्वी गोदावरी और विशाखापट्टनम में दो-दो मरीजों की जबकि गुंटूर, श्रीकाकुलम, एसपीएस नेल्लोर और पश्चिम गोदावरी में एक दिन में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा