लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना वायरस केसों की संख्या 33610 पहुंची, 1075 लोगों की मौत, बीते 24 घंटे में 68 लोगों ने दम तोड़ा

By निखिल वर्मा | Updated: April 30, 2020 17:56 IST

भारत में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर पिछले 14 दिन में 13.06 प्रतिशत से बढ़कर 25 प्रतिशत हुई है

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 के मामले अब 11 दिन में दोगुना हो रहे हैं , लॉकडाउन से पहले 3.4 दिन में हो रहे थे : स्वास्थ्य मंत्रालयभारत में कोविड-19 के मौजूदा मामलों की मृत्यु दर 3.2 प्रतिशत है, जिनमें 65 प्रतिशत पुरुष और 35 प्रतिशत महिलाएं हैं

देश में कोविड-19 महामारी की वजह से 33,610 लोग संक्रमित हैं और बुधवार शाम से अब तक 68 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 1,075 तक पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 24,162 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 8,372 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। देश में कुल संक्रमित लोगों में से 111 विदेशी नागरिक हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1823 नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया, अभी टोटल रिकवरी रेट 25.18 प्रतिशत है। इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है और यह पॉजिटिव साइन है। उन्होंने बताया, भारत में 78 प्रतिशत मौतों में ऐसे केस रहे हैं जिन्हें और भी कई बीमारियां थीं। देश का कोरोना वायरस संक्रमण की बढ़ने की रफ्तार अब 11 दिन हो गया है, यानि अब 11 दिन में केस डबल हो रहे हैं।

लव अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु और पंजाब में मामलों की संख्या दोगुनी होने की दर 11-20 दिन है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक, लद्दाख, हरियाणा, उत्तराखंड और केरल में मामलों की संख्या 20 से 40 दिन में दोगुनी हो रही है।

उन्होंने कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु दर 3.2 प्रतिशत है जहां मृतकों में 65 प्रतिशत पुरुष और 35 फीसद महिलाएं हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘अगर हम आयु के आधार पर संख्या को विभाजित करें तो मौत के 14 प्रतिशत मामले 45 साल की आयु से कम के हैं, 34.8 प्रतिशत मामले 45-60 साल की आयुवर्ग के रोगियों के हैं और 51.2 प्रतिशत मृत्यु के मामले 60 साल से अधिक आयु के लोगों के हैं।’’

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनापंजाब में कोरोनाराजस्थान में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं