लाइव न्यूज़ :

Nuh violence Case: हरियाणा के नूंह हिंसा को लेकर अब तक 93 FIR दर्ज, 176 गिरफ्तार, सरकार ने दिया आंकड़ा

By रुस्तम राणा | Updated: August 3, 2023 17:53 IST

हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह टीवीएसएन प्रसाद ने कहा, "पांच जिलों में 93 एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि नूंह में 46 एफआईआर, फरीदाबाद में 3 एफआईआर और गुरुग्राम में 23 एफआईआर दर्ज की गई हैं

Open in App
ठळक मुद्देनूंह में 46 एफआईआर, फरीदाबाद में 3 एफआईआर और गुरुग्राम में 23 एफआईआर दर्ज की गई हैं176 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 78 लोगों की निवारक हिरासतें की गई हैं नूंह, फरीदाबाद, पलवल और गुरुग्राम जिले के सोहना, पटौदी और मानेसर उप-मंडलों में 5 अगस्त तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित

चंडीगढ़: सोमवार को हरियाणा के कुछ हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा भड़कने के तीन दिन बाद, राज्य सरकार ने गुरुवार को अब तक हुई कार्रवाई का आंकड़ा दिया है। कार्रवाई के तहत अब तक 93 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और 176 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह टीवीएसएन प्रसाद ने कहा, "पांच जिलों में 93 एफआईआर दर्ज की गई हैं। 

उन्होंने बताया कि नूंह में 46 एफआईआर, फरीदाबाद में 3 एफआईआर और गुरुग्राम में 23 एफआईआर दर्ज की गई हैं... अब तक 176 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 78 लोगों की निवारक हिरासतें की गई हैं।" हरियाणा सरकार के आला अधिकारी ने कहा कि हमारे लिए राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है। शांति बनाए रखी जानी चाहिए और भड़काऊ पोस्ट नहीं की जानी चाहिए।

राज्य में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नूंह, फरीदाबाद और पलवल जिलों के साथ-साथ गुरुग्राम जिले के सोहना, पटौदी और मानेसर उप-मंडलों में 5 अगस्त तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी। 31 जुलाई को नूंह में एक धार्मिक जुलूस के दौरान पहली बार हुई झड़प में मरने वालों की संख्या छह हो गई है।

ऐसा माना जाता है कि यह घटना उस अफवाह फैलने के बाद हुई कि भिवानी हत्याओं का कथित आरोपी गोरक्षक मोनू मानेसर जुलूस में शामिल होगा। हालांकि, मानेसर इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए और बुधवार को दावा किया कि उनका हिंसा या हत्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। 

हालांकि बाद में हिंसा गुरुग्राम तक फैल गई और कुछ अन्य स्थानों पर तोड़फोड़ की खबरें सामने आईं। अब तक, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय बलों की बीस कंपनियां पहले से ही हरियाणा के संवेदनशील स्थानों पर तैनात हैं।

टॅग्स :हरियाणानूँहपलवलFaridabad
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो