लाइव न्यूज़ :

नूंह हरियाणाः मुस्लिम बहुल सिरोली गांव में हिंदू महिला 30 वर्षीय निशा चौहान बनीं सरपंच?, पंचायत में 15 सदस्य और 14 मुस्लिम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2025 19:47 IST

गांव के 3,296 मतदाताओं में केवल 250 हिंदू हैं। पंचायत अधिकारी नसीम के अनुसार, पंचायत चुनाव दिसंबर 2022 में हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देविजयी उम्मीदवार सहाना को कुछ महीने बाद बर्खास्त कर दिया गया।हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की पुरानी परंपरा अब भी यहां कायम है। जीता जागता उदाहरण मेरा सरपंच के रूप में चुना जाना है।

गुरुग्रामः हरियाणा के नूंह जिले के मुस्लिम बहुल सिरोली गांव ने अपनी एकमात्र हिंदू पंचायत सदस्य को सरपंच चुना है। यहां एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। तीस वर्षीय निशा चौहान दो अप्रैल को सिरोली की सरपंच चुनी गईं। एक वरिष्ठ पंचायत अधिकारी के अनुसार, पुनाहाना प्रखंड के अंतर्गत सिरोली पंचायत में 15 सदस्य हैं, जिनमें से 14 मुस्लिम हैं और आठ महिलाएं हैं। सिरोली सरपंच का पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। गांव के 3,296 मतदाताओं में केवल 250 हिंदू हैं। पंचायत अधिकारी नसीम के अनुसार, पंचायत चुनाव दिसंबर 2022 में हुआ था।

हालांकि, विजयी उम्मीदवार सहाना को कुछ महीने बाद बर्खास्त कर दिया गया, क्योंकि उनके शैक्षिक प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए थे। नवनिर्वाचित सरपंच ने कहा कि उनकी जीत हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है। चौहान ने कहा, ‘‘मेरा गांव मुस्लिम बहुल है, लेकिन हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की पुरानी परंपरा अब भी यहां कायम है।

सही मायने में मेवात क्षेत्र में कोई धार्मिक भेदभाव नहीं है, जिसका जीता जागता उदाहरण मेरा सरपंच के रूप में चुना जाना है। मेरी जीत पूरे क्षेत्र में सांप्रदायिक भाईचारे का संदेश है।" सिरोली के पूर्व सरपंच और वर्तमान वार्ड सदस्य अशरफ ने कहा कि पंचों ने बेहतर प्रशासन की उम्मीद में चौहान को चुना है। अशरफ ने कहा, "यहां हिंदू और मुसलमान सद्भावना से रहते हैं। एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल होते हैं।"

टॅग्स :हरियाणावुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट मिनिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप